Bihar Bakri Palan Yojana – बिहार सरकार के द्वारा राज्य में रोजगार को बढ़ाने के इरादे तथा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई तरह की योजना को लाया जा रहा है। उन्ही योजनाओं में से एक योजना बिहार बकरी पालन योजना (Bihar Bakri Palan Yojana) है। इस योजना के संचालन से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार के द्वारा बकरी पालन का फार्म खोलने के लिए जाती के आधार पर सब्सिडी प्रदान किया जाता है।
जिसका लाभ लेकर प्रत्येक इच्छुक नागरिक बकरी पालन का खुद का व्यवसाय शुरू कर सकता है। Bihar Bakri Palan Yojana के संचालन से राज्य में बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा साथ ही उनके आय में वृद्धि होगा वृद्धि होगा। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बिहार बकरी पालन योजना संबंधित सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, उद्देश्य के बारे में बताने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।
Bihar Bakri Palan Yojana 2024 – Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Bakri Palan Yojana 2024 |
योजना का नाम | Bihar Bakri Palan Yojana |
शुरू किसने किया? | बिहार सरकार के द्वारा |
विभाग का नाम | बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग |
लाभ | 60% अनुदान |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://state.bihar.gov.in/ |
बिहार बकरी पालन योजना 2024 | Bihar Bakri Palan Yojana
बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए सरकार बकरी पालन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। बता दे कि बिहार सरकार के द्वारा बकरी पालन योजना को पुन 2 वर्ष के पश्चात लाया गया है। इस योजना के संचालन से राज्य के लोग बकरी पालन की ओर आकर्षित होंगे जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा। सरकार की तरफ से इस योजना में सामान्य वर्ग के लोगों को 50% का अनुदान (50% Grant to General Category People) उपलब्ध कराया जाता है।
जबकि SC, ST वर्ग के आवेदकों को 60% अनुदान (60% Grant to SC, ST Category Applicants) दिया जाएगा। Bihar Bakri Palan Yojana का संचालन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए 5 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए फंड वर्तमान समय में तय किया गया है। सरकार की इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के लोगों को 1 लाख 21 हजार रुपए तक का अधिकतम अनुदान दिया जाएगा।
Bihar Student Credit Card Yojana 2024
वही एससी एसटी वर्ग के लोगों को 1 लाख 45 हजार प्राप्त होगा। Bihar Bakri Palan Yojana को तीन श्रेणियां में बांटा गया है जिसमें पहली श्रेणी में 20 बकरी 1 बकरा, 40 बकरी 2 बकरा, 100 बकरी 5 बकरा है जिसके अनुसार बकरी पालन करने वाले इच्छुक नागरिकों को सरकार की तरफ से 50% से 60% का अनुदान दिया जाता है।
बिहार बकरी पालन योजना के तहत उपलब्ध कराए जाने वाला लाभ
सामान्य वर्ग के लोगों को
बकरी की संख्या | अनुमानित खर्चा | अनुदान की राशि |
20 बकरी + 1 बकरा | ₹242000 | ₹121000 |
40 बकरी + 2 बकरा | ₹532000 | ₹266000 |
100 बकरी + 2 बकरा | ₹1340000 | ₹652000 |
एससी/एसटी वर्ग के लोगों को
बकरी की संख्या | अनुमानित खर्चा | अनुदान की राशि |
40 बकरी + 2 बकरा | ₹242000 | ₹145000 |
40 बकरी और दो बकरे | ₹532000 | ₹319000 |
100 बकरी + 2 बकरा | ₹1340000 | ₹782000 |
बिहार बकरी पालन योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार के द्वारा बकरी पालन योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देना है साथ ही रोजगार के अवसर को विकसित करना है जिसके लिए बेरोजगारों को बकरी फार्म पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान किया जाता है। इसमें वर्ग के आधार पर सब्सिडी दिया जाता है जिसमें सामान्य वर्ग के लोगों को 50% जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को 60% का अनुदान दिया जाता है जिसका लाभ राज्य का प्रत्येक बेरोजगार ले सकता है।
बिहार बकरी पालन योजना के लाभ और विशेषताएं
- बिहार बकरी पालन योजना का शुरुआत बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है।
- इस योजना के तहत बिहार राज्य के नागरिक जो बकरी पालन करने को लेकर इच्छुक होते हैं उन्हें लाभ दिया जाएगा।
- सरकार की तरफ से इस योजना में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति नागरिकों को लाभ दिया जाता है।
- इसके अलावा राज्य का बेरोजगार किसान जो बकरी पालन को लेकर इच्छुक है वह आवेदन कर लाभ ले सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत 20 बकरी, 40 बकरी अथवा 100 बकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमें सरकार के द्वारा अधिकतम 60% का अनुदान दिया जाता है।
- सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह अनुदान आवेदकों के बैंक के खाते में उपलब्ध कराया जाता है।
- सरकार के इस योजना के संचालन से राज्य के किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो पाएंगे।
बिहार बकरी पालन योजना के लिए पात्रता | Bihar Bakri Palan Yojana Eligibility
बिहार राज्य के रहने वाले वे सारे किसान जो राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनको कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा जो इस प्रकार से है –
- बिहार बकरी पालन योजना का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासी लोगों को दिया जाएगा।
- Bihar Bakri Palan Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास 20 बकरी 1 बकरा का होना आवश्यक होता है।
- वही अगर आवेदक ने पहले से बकरी पालन योजना का लाभ लिया है तो उस स्थिति में लाभ नहीं दिया जाता है।
- योजना का लाभ मुख्य तौर पर बेरोजगारों को उपलब्ध कराया जाएगा जो रोजगार की तलाश में होते हैं।
बिहार बकरी पालन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Bihar Bakri Palan Yojana Important Documents
बिहार राज्य के रहने वाले प्रत्येक आवेदक किसान जो बकरी पालन योजना का लाभ लेना चाहता है उनको आवेदन में कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- जमीन से जुड़े पेपर
बिहार बकरी पालन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply Bihar Bakri Palan Yojana
बिहार बकरी पालन योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे बताइए स्टेप को फॉलो करें –
- बिहार बकरी पालन योजना ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है। ऑफिशल वेबसाइट का मुख्य पेज कुछ इस प्रकार से देखने को मिलेगा।
- यहां आपको पेज को स्क्रोल कर नीचे की ओर जाना है जहां आपको Department के सेशन में Agriculture & Allied के सेशन में Animals & Fishes Resources का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगी जहां आपको पेज को स्क्रोल कर नीचे की ओर जाना है जहां आपको Latest News के सेशन में New का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको ध्यानपूर्वक भरना है फिर जरूरी दस्तावेजों की पर्ची अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको अंत में सबमिट करना है सबमिट करने के साथ ही आपका ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से आप बिहार बकरी पालन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Cycle Poshak Yojana 2024
बिहार बकरी पालन योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Offline Apply Bihar Bakri Palan Yojana
यदि आप बकरी पालन योजना ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो आप इस योजना के लाभ ऑफलाइन आवेदन कर भी ले सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे बताइए स्टेप को फॉलो करें –
- बिहार बकरी पालन योजना ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला पशुपालन अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा जहां से आपको बकरी पालन फार्म योजना का फार्म प्राप्त होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसको ध्यानपूर्वक भरना होगा फिर जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को फॉर्म के साथ संग्रह कर जमा कर देना है।
- जमा करने के बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा सब कुछ पाए जाने की स्थिति में अब कोई योजना का लाभ दिया जाएगा।
तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने की पश्चात आप बिहार बकरी पालन योजना के लिए ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
FAQs –
बिहार बकरी पालन योजना के तहत न्यूनतम कितने बकरियों पर लाभ मिलेगा?
बिहार सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान के पास कम से कम 20 बकरी 1 बकरा का होना आवश्यक है।
बकरी पालन योजना के तहत कितना अनुदान प्रदान किया जाता है?
राज्य सरकार के इस योजना में बकरी पालन के लिए अधिकतम 60% का अनुदान दिया जाता है।