Bihar Krishi Clinic Yojana: कृषि क्लिनिक खोलने पर मिलेगा ₹200000 का सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा आपको लाभ

You are currently viewing Bihar Krishi Clinic Yojana: कृषि क्लिनिक खोलने पर मिलेगा ₹200000 का सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा आपको लाभ
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Krishi Clinic Yojana : राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कारण में बिहार सरकार द्वारा किसानों के ज़रूरी समस्याओं का समाधान निकालने हेतु बिहार कृषि क्लिनिक योजना (Bihar Krishi Clinic Yojana) का शुरुआत किया जा रहा है। इस योजना के तहत बिहार राज्य के रहने वाले किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसके लिए राज्य में प्रखंड स्तर पर कृषि क्लीनिक खोले जाएंगे जिसमें किसानों को कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। इस योजना के संचालन से किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बिहार सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे हैं बिहार कृषि क्लिनिक योजना संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक जरूर बन रहे।

Bihar Krishi Clinic Yojana – एक नज़र

आर्टिकल का नाम Bihar Krishi Clinic Yojana
योजाना का नाम Bihar Krishi Clinic Yojana
किसने शुरू किया? राज्य सरकार के द्वारा
सम्बन्धित विभाग का नाम बिहार कृषि विभाग
लाभार्थी केवल बिहार राज्य के किसान
लाभ कृषि क्लिनिक की स्थापना पर ₹200000 का सब्सिडी
ऑफिशियल वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी

बिहार कृषि क्लिनिक योजना | Bihar Krishi Clinic Yojana

बिहार सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के फसल उत्पादन को बेहतर करने के लिए कृषि क्लिनिक योजना का शुरूआत किया जा रहा है जिसके संचालन से किसानों के आय में वृद्धि देखने को मिलेगा। बिहार सरकार के इस योजना के संचालन से किसानों को फसल उत्पादन संबंधित सभी सेवाएं जैसे की मिट्टी की जांच, पौध संरक्षण, छिड़काव इत्यादि प्रकार की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसके लिए बिहार राज्य में 202 कृषि क्लीनिक की स्थापना की जानी है। इस योजना के संचालन को लेकर बिहार में कृषि क्लीनिक खोलने के लिए युवाओं को सरकार की तरफ से अनुदान प्रदान किया जाएगा। बिहार कृषि क्लिनिक योजना के माध्यम से छिड़काव शुल्क पर किसानों को 75% का अनुदान भी प्राप्त होगा।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के माध्यम से किसानों की फसल उत्पादक में सुधार देखने को मिलेगा तथा किसानों के आय में वृद्धि भी होगा जिससे किसानों का आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। हाल ही में 18 दिसंबर को बिहार राज्य में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत (Kumar Sarvjeet) जी के द्वारा एक बैठक के दौरान कृषि क्लिनिक योजना को आरंभ करने की बात कही गई तथा कृषि से जुड़े अन्य विचारों पर खास चर्चा हुईं थी।

सरकार गरीबों को ₹20000 का आर्थिक मदद दे रही, जाने कैसे मिलेगा लाभ

Bihar Krishi Clinic Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार का कृषि क्लिनिक योजना का आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी प्रखंड स्तर पर कृषि क्लिनिक को स्थापित करना और कृषि से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत संपूर्ण राज्य में 202 कृषि क्लिनिक को खोला जाएगा। बिहार सरकार के द्वारा इस योजना को संचालन करने के लिए वर्ष 2023-24 में 4 करोड़ 24 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

कृषि क्लीनिक खोलने पर मिलेगा 40% सब्सिडी

कृषि खेलने खोलने के लिए सरकार के द्वारा कुल अनुमति लागत ₹500000 निर्धारित की गई है जिसके लिए सरकार द्वारा 40% यानी की अधिकतम ₹200000 की राशि दी जाएगी जो राशी अनुदान के रूप में दिया जाना है। शेष राशि लाभार्थी को खुद से वहन करना होता है। Bihar Krishi Clinic Yojana के तहत चयनित लाभार्थी को बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही जिस भी लाभार्थी को योजना के लिए चयनित किया जाएगा सरकार की तरफ से उसे निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही इच्छा अनुसार उर्वरक, बीज, कस्टम हायरिंग सेंटर लाइसेंस सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ के लिए प्राथमिकता मिलेगा।

कृषि क्लीनिक के माध्यम से किसानों को ये सारी सुविधाएं मिलेगी

  • कीट प्रबंधन संबंधित सुझाव
  • मिट्टी के जांच की सुविधा
  • बीज विश्लेषण की सुविधा
  • पौधों के संरक्षण हेतु कीटनाशकों के छिड़काव के लिए जरूरी उपकरणों की जानकारी
  • अन्य तकनीकी उपकरण

उपयुक्त बताए गए सभी जानकारी कृषि क्लीनिक के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि राज्य के किसानों को छोटी-मोटी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

Bihar Krishi Clinic Yojana के माध्यम से किसानों को क्या लाभ प्राप्त होगा?

  • कृषि क्लिनिक योजना के माध्यम से बिहार राज्य के किसानों को कीटनाशकों के छिड़काव के लिए 75% का अनुदान सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • बिहार सरकार के द्वारा Krishi Clinic Yojana का शुरूआत किया जा रहा है जिसके माध्यम से किसानों को फसलों से संबंधित सभी जानकारी तथा सभी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
  • बिहार राज्य में इस योजना का संचालन बिहार कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है जहां सभी किसानों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • बिहार सरकार के द्वारा इस योजना के तहत क्लीनिक खोलने के लिए अनुदान राशि भी देने वाला है।
  • राज्य सरकार के द्वारा किसानों को फसलों में दवा छिड़काव शुल्क पर 75% का अनुदान सेवा भी प्रदान करेगा।
  • बिहार सरकार के द्वारा इस योजना के तहत Krishi Clinic Yojana के तहत क्लीनिक खोलने के लिए अनुमानित लागत ₹500000 का निर्धारण किया गया है जिसमें सरकार की तरफ से 40% का सब्सिडी दिया जाएगा।
  • इसके अलावा सरकार की तरफ से योजना के तहत लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • वही चयनित लाभार्थियों को सरकार की तरफ से फ्री में प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • राज्य सरकार की तरफ से लाभार्थियों की इच्छा अनुसार उर्वरक, बीज, कीटनाशक लाइसेंस, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य सभी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन के लिए राज्य के सभी 101 अनुमंडल में कार्य किया जाएगा जिसमें प्रत्येक अनुमंडल के दो प्रखंड में कृषि क्लीनिक की स्थापना की जाएगी।
  • यानी की कुल मिलाकर राज्य सरकार की तरफ से बिहार में 202 क्लीनिक की स्थापना किया जाएगा।

कृषि क्लिनिक योजना के लिए पात्रता | Bihar Krishi Clinic Yojana Eligibility

बिहार राज्य के रहने वाले इच्छुक लाभार्थी जो बिहार कृषि क्लिनिक योजना का लाभ लेना चाहता है उनको कुछ जरूरी पत्रताओं को पूर्ण करना होता है उसके पश्चात ही वह लाभ के लिए पात्र माना जाता है जो इस प्रकार से है –

  • बिहार कृषि क्लिनिक योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के रहने वाले मूल निवासी लोगों को ही प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत लाभ केवल आवेदक किसान को ही प्राप्त होगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • वही आवेदक कर्ता का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होने के पश्चात ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार के इस योजना का लाभ उस युवा को प्राप्त होगा जिसे 2 वर्षों का कृषि अथवा उद्यान में अनुभव प्राप्त हुआ हो।
  • या फिर वह डिप्लोमा धारी, इसके अलावा वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान इत्यादि में स्नातक किया हो। तभी उसे क्लीनिक खोलने के लिए पात्र माना जाएगा।

बिहार सरकार वाहन खरीदने पर दे रहा ₹500000 का अनुदान राशि, यहाँ से करे ऑनलाइन आवेदन

बिहार कृषि क्लिनिक योजना जरूरी दस्तावेज | Bihar Krishi Clinic Yojana Important Documents

बिहार राज्य का रहने वाला इच्छुक लाभार्थी जो कृषि क्लिनिक योजना का लाभ लेना चाहता है उसके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply Bihar Krishi Clinic Yojana

बिहार राज्य का रहने वाला इच्छुक लाभार्थी जो Bihar Krishi Clinic Yojana के तहत लाभ प्राप्त करना चाहता है उन्हें वर्तमान समय में कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करना होगा। क्योंकि अभी इस योजना को आवेदन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

जल्द ही बिहार सरकार द्वारा इस योजना को लागू कर दिया जाएगा तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रकाशित की जाएगी। जैसे ही बिहार सरकार के द्वारा इस योजना को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध कराई जाती है हम आपको सबसे पहले इसी वेबसाइट की मदद से सभी जानकारी उपलब्ध करा देंगे तो आप हमारे साथ अवश्य जुड़े रहें।

FAQs

कृषि क्लिनिक योजना का शुरुआत किस राज्य में किया जा रहा है?

कृषि क्लिनिक योजना का शुरुआत बिहार में बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए किया जा रहा है।

बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लीनिक खोलने के लिए कितना सहायता राशि देगा?

बिहार सरकार की तरफ से क्लीनिक खोलने के लिए अनुमानित लगत राशि 5 लख रुपए निर्धारित किया गया है जिसमें सरकार की तरफ से अधिकतम 40% या ₹200000 का सहायता राशि दिया जाएगा।

बिहार सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे हैं Bihar Krishi Clinic Yojana का लाभ किसे प्राप्त होगा?

बिहार सरकार के इस योजना का लाभ बिहार राज्य के रहने वाले मूल्य निवासी लोगों को ही प्राप्त होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply