Mahila Samridhi Yojana – जैसा कि सरकार के द्वारा महिलाओं की कल्याण के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाओं का शुरूआत किया जाता है इसी प्रकार से हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं की कल्याण के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत महिलाओं को लाभ प्राप्त होता है। हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू किए गए इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) है।
इस योजना का शुरुआत मुख्य तौर पर हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कट्टर जी के द्वारा किया गया है जिसमें राज्य के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली महिलाओं को लाभ प्राप्त होता है। राज्य सरकार के Mahila Samridhi Yojana में मुख्य तौर पर महिलाओं को लोन की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले लोन पर सब्सिडी भी दी जाती है जिसका लाभ लेने के लिए प्रत्येक महिलाओं को आवेदन करना होता है।
ऐसे में अगर आप हरियाणा राज्य की रहने वाली महिला है और आप सरकार के Mahila Samridhi Yojana का लाभ लेने को लेकर इच्छुक है आज का यह पोस्ट आपके लिए लाभदायक होने वाला है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको महिला समृद्धि योजना क्या है? पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने हैं।
Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024 – Overview
आर्टिकल का नाम | Haryana Mahila Smriti Yojana 2024 |
योजना का नाम | हरियाणा महिला समृद्धि योजना |
किसने शुरू किया? | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर |
लाभ | 60 हज़ार रुपए लोन |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य की SC वर्ग की महिलाये |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://saralharyana.gov.in/ |
हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 | Haryana Mahila Samridhi Yojana
सबसे पहले आपको बता दे की हरियाणा महिला समृद्धि योजना का संचालन हरियाणा अनुसूचित जाति वृत्त और विकास निगम के द्वारा किया जा रहा है जिसके अंतर्गत केवल राज्य की महिलाओं को लाभ दिया जाता है। Mahila Samridhi Yojana में हरियाणा राज्य की उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है जो स्वरोजगार शुरू करने को लेकर इच्छुक होती है जिसमें महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से प्रोत्साहन हेतु 60 हज़ार रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है जिस पर केवल सालाना 5% ब्याज का भुगतान करना होता है।
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के Mahila Samridhi Yojana में बीपीएल राशन कार्ड धारक के परिवार को 10 हज़ार रुपए का अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ मुख्य तौर पर हरियाणा राज्य की उन महिलाओं को दिया जाएगा जो अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। ऐसे में अगर आप हरियाणा राज्य की महिला है और आप अनुसूचित जाति से संबंध रखती है आप सरकार के द्वारा दिए जा रहे हैं लोन को आवेदन कर ले सकती हैं।
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2024 (पूरी जानकारी)
महिला समृद्धि योजना को शुरू करने का उद्देश्य
Mahila Samridhi Yojana को हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य की अनुसूचित जाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। दरअसल हमारे समाज में ऐसे लाखों महिलाएं होती है जो खुद का व्यवसाय करने को लेकर इच्छुक होती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शुरू नहीं कर पाती है जिसको देखते हुए ही हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।
जिसके तहत अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले लोन पर केवल 5% के ब्याज का भुगतान करना होता है। वही लिए गए लोन पर सरकार द्वारा अधिकतम 10 हज़ार रुपए तक का सब्सिडी भी प्रदान किया जाता है।
महिला समृद्धि योजना में केवल इन व्यवसाय पर लोन मिलेगा
महिला समृद्धि योजना के तहत सरकार द्वारा लोन की सुविधा दी जाती है जिसमें सरकार के द्वारा कुछ विशेष व्यवसाय को निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार से है –
- ब्यूटी पार्लर
- बुटीक
- सिलाई की दुकान
- कपड़े की दुकान
- पापड़ बनाना
- टोकरी बनाना
- कोई अन्य व्यवहार्य व्यवसाय
- चाय की दुकान
- कॉस्मेटिक की दुकान
- डेयरी फार्मिंग
- चूड़ी की दुकान
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लाभ | Mahila Samridhi Yojana Benefits
- हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रही है हरियाणा समृद्धि योजना का लाभ मुख्य तौर पर राज्य के अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
- Mahila Samridhi Yojana में अनुसूचित जाति के उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है जो स्वरोजगार शुरू करने को लेकर इच्छुक होते हैं।
- सरकार के द्वारा इस योजना में 60 हज़ार रुपए का लोन 5% सालाना ब्याज पर दिया जाता है।
- इसके अलावा सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह लाभ लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में उपलब्ध कराया जाता है।
- सरकार द्वारा दिए गए लोन पर महिलाओं को 10 हज़ार रुपए का अनुदान भी प्रदान किया जाता है।
- सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह अनुदान महिला को उस स्थिति में प्राप्त होता है जब उसके पास बीपीएल राशन कार्ड मौजूद होता है।
- सरकार की इस योजना का लाभ राज्य की SC वर्ग की वहीं महिला आसानी से ले सकती है जो स्वरोजगार स्थापित करने को लेकर इच्छुक होती है।
- योजना के संचालन से राज्य में बेरोजगारी दर में कमी देखने को मिलेगा साथ ही महिलाओ का आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता | Mahila Samridhi Yojana Eligibility
हरियाणा राज्य की रहने वाली प्रत्येक वह महिला जो अनुसूचित जाति से संबंध रखती है और वह इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उन्हें कुछ पत्रताओं को पूर्ण करना होगा जो इस प्रकार से है –
- राज्य सरकार के इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाता है।
- Mahila Samridhi Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- वही महिला के परिवार का वार्षिक इनकम 3 लाख रुपए से कम होने की स्थिति में ही लाभ मिलता है।
- Mahila Samridhi Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला का उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- वही योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला का एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana 2024
महिला समृद्धि योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज | Mahila Samridhi Yojana Important Documents
हरियाणा राज्य की रहने वाली अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली महिला जो सरकार के इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें आवेदन करने में कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply Mahila Samridhi Yojana
हरियाणा राज्य की महिला जो Mahila Samridhi Yojana का लाभ लेना को लेकर इच्छुक है वह नीचे बताइए स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है –
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सरल पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको New User ? Register Here का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा इस पेज में आपको पूछे जाने वाले सभी जानकारी को भरना है और फिर सबमिट करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको पोर्टल में लॉगिन करना है।
- पोर्टल मैं लोगिन करने के पश्चात अगले विकल्प में आपको हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको ध्यानपूर्वक भरना है जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर सबमिट करना है।
- इस प्रकार से आपका महिला समृद्धि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
Note : यदि आप खुद से ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो उस स्थिति में आप नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर योजना का फॉर्म भर सकते हैं।
FAQs –
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में क्या लाभ मिलेगा?
Mahila Samridhi Yojana में महिलाओं को 60 हज़ार रुपए तक का लोन केवल 5% ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है।
महिला समृद्धि योजना का संचालन किस राज्य में किया जा रहा है?
महिला समृद्धि योजना का संचालन हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के महिलाओं के लिए किया जा रहा है।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के तहत किन्हें लाभ प्राप्त होगा?
Mahila Samridhi Yojana के तहत राज्य के अनुसूचित वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाओं को लाभ दिया जाता है।