Jharkhand Eklavya Skill Scheme – राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा साक्षरता दर को बढ़ाने तथा बेरोजगारी दर को कम करने के लिए कई तरह के योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार से अब सरकार के द्वारा शिक्षा और रोजगार (Education and Employment) को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना का शुरूआत किया गया है जिसका नाम एकलव्य प्रशिक्षण योजना है। इस योजना का शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है।
झारखंड सरकार के एकलव्य प्रशिक्षण योजना (Eklavya Skill Scheme) के तहत पात्र सभी युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इस योजना की खास बात या यह है कि सरकार के द्वारा इसमें प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा जिसके लिए केवल युवाओं को आवेदन करना होगा। आवेदन कर आप योजना का लाभ आसानी से ले सकते है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना (Jharkhand Eklavya Skill Scheme) संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं।
Jharkhand Eklavya Skill Scheme – Overview
आर्टिकल का नाम | Jharkhand Eklavya Skill Scheme |
योजना का नाम | Jharkhand Eklavya Skill Scheme |
योजना का प्रकार | State Government Schemes |
किसने शुरू किया? | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cm.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना 2024 | Jharkhand Eklavya Skill Scheme
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा Eklavya Skill Scheme का शुरूआत किया गया है जिसके तहत राज्य में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा सरकार के द्वारा सभी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रदान किया जाना है। एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत सरकार 3 महीने तक कौशल प्रशिक्षण (3 Months Skill Training) दिया जाएगा जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा साथ ही उन्हे रोजगार प्राप्त होगा।
इसके अलावा छात्रों को सरकार की तरफ से 3 अलग-अलग माह तक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत निशुल्क कोचिंग (Free Coaching) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कोचिंग की सुविधा प्रतियोगी परीक्षा जैसे UPSC, JPSC तथा बैंक नौकरी इत्यादि के लिए प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थियों को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करना होता है। आप नीचे बताइए की जानकारी के आधार पर झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं Eklavya Skill Scheme के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand School Chhatra Cycle Yojana
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा एकलव्य प्रशिक्षण योजना (Eklavya Skill Scheme) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराना है जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। इस योजना के माध्यम से शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ साथ विभिन्न नए स्किल सिखाए जाएंगे। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 3 महीने तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इसके बाद युवाओं को Certificate भी प्रदान किया जाएगा। सर्टिफिकेट की मदद से युवा रोजगार की तलाश कर सकता है।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना की विशेषताएं
- इस योजना का शुरुआत झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है।
- राज्य सरकार इसके Eklavya Skill Scheme के तहत राज्य के लाखों विद्यार्थियों को विभिन्न विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- वही Eklavya Skill Scheme के अंतर्गत लाखों विद्यार्थियों को हर वर्ष फ्री कोचिंग दी जाएगी।
- झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत बालिका और दिव्यांगों को प्रत्येक महीने 1500 दिए जाएंगे वहीं बालकों को 1000 भत्ते के रूप में प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाले उन सभी विद्यार्थियों को भत्ते के रूप में 2500 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
- Eklavya Skill Scheme के तहत विद्यार्थियों को इंटरनेट, कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान किया जाएगा।
- विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के तीन महीने पूरे होने के पश्चात सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी मदद से वह भविष्य में अपने लिए रोजगार की तलाश कर सकेंगे।
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लाभ | Jharkhand Eklavya Skill Scheme Benefits
- राज्य सरकार के इस योजना के संचालन से राज्य के पढ़े लिखे लाखों विद्यार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- इस योजना के तहत विद्यार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ कंप्यूटर, इंटरनेट, अंग्रेजी बोलने की कला इत्यादि के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- वहीं कौशल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री लेवल की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा।
- कौशल प्रशिक्षण होने के बाद युवाओं को कौशल विकास सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा जिसकी मदद से वह भविष्य में अपने लिए रोजगार की तलाश करेंगे।
- सरकार की इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को यूपीएससी, जेपीएससी तथा बैंक नौकरी इत्यादि की कोचिंग की सुविधा फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी।
- राज्य का प्रत्येक विद्यार्थी इस योजना का लाभ ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कर ले सकता है।
एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए पात्रता | Eklavya Skill Scheme Eligibility
- एकलव्य प्रशिक्षण योजना का लाभ प्रेत्येक वह विद्यार्थी ले सकता है जो झारखंड राज्य का मूल निवासी है।
- राज्य सरकार के इस योजना के संचालन से 18 से 35 वर्ष के विद्यार्थियों को ही लाभ प्राप्त होगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक विद्यार्थी कम से कम 10वी पास होना जरूरी है।
- वही आवेदन के पास बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- लगभग 5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Eklavya Skill Scheme Important Documents
झारखंड राज्य के रहने वाले वे सारे विद्यार्थी जो राज्य सरकार के Eklavya Skill Scheme का लाभ लेने को लेकर इच्छुक है उनके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जैसे –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
एकलव्य प्रशिक्षण योजना की आवेदन कैसे करें? | How to Apply Eklavya Skill Scheme
झारखंड राज्य के रहने वाले वे सारे विद्यार्थी जो राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेने को लेकर इच्छुक है वह इस योजना का लाभ आवेदन कर ले सकते हैं। योजना का लाभ आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। हम आपको ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीकों को विस्तार पूर्वक बता रहे हैं जिसमें से आप किसी एक के तहत आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
एकलव्य प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply Eklavya Skill Scheme
- झारखंड राज्य के रहने वाले वह सारे विद्यार्थी जो एकलव्य प्रशिक्षण योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन कर लेना चाहते हैं उनको सबसे पहले एकलव्य प्रशिक्षण योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके पास साथ एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जहां आपको पूछे जाने वाले जरूरी जानकारी को भरना है।
- उसके बाद फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता इत्यादि जानकारी को दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इस प्रकार से आप झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
एकलव्य प्रशिक्षण योजना के ऑफलाइन आवेदन कैसे करे? | How to Offline Apply Eklavya Skill Scheme
झारखंड राज्य का रहने वाला प्रत्येक विद्यार्थी जो ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है वह ऑफलाइन आवेदन कर भी इस योजना का लाभ ले सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो करें –
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर में चले जाना है।
- नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर जाने के बाद वहां से आपको पंजीयन फार्म प्राप्त होगा।
- पंजीयन फार्म प्राप्त करने के बाद पूछे जाने वाले जरूरी जानकारी को भरना है।
- भरने के बाद जरूरी दस्त भेजो की पर्ची को फार्म के साथ संग्रह कर ट्रेनिंग सेंटर में ही जमा कर देना है।
इस प्रकार से आप एकलव्य प्रशिक्षण योजना (Eklavya Skill Scheme) के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
FAQs –
एकलव्य प्रशिक्षण योजना का संचालन किस राज्य में किया जा रहा है?
एकलव्य प्रशिक्षण योजना का संचालन झारखंड राज्य में किया जा रहा है।
Eklavya Skill Scheme के तहत विद्यार्थियों को क्या लाभ प्राप्त होता है?
सरकार के इस योजना के तहत राज्य के विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
एकलव्य प्रशिक्षण योजना का लाभ झारखंड के किन विद्यार्थियों को प्राप्त होगा?
राज्य सरकार के Eklavya Skill Scheme का लाभ 18 से 35 वर्ष के बीच के विद्यार्थियों को प्राप्त होता है।