Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2024 – केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए कई तरह की योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसमें मुख्य तौर पर किसानों को लाभ प्राप्त होता है। इसी प्रकार से झारखंड सरकार की तरफ से अब एक नई पहल की शुरुआत की गई है जिसमें किसानों के आमदनी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाओं को चलाया जा रहा है।
उन्हीं योजनाओं में से एक मुख्य योजना झारखंड कृषि ऋण माफी योजना है जिसमें मुख्य तौर पर किसानों का कृषि ऋण को माफ किया जाता है। वर्तमान समय तक राज्य सरकार द्वारा इस योजना में 4 लाख 69 हज़ार 495 किसानों को ऋण माफ किया जा चुका है। ऐसे में अगर आप भी झारखंड राज्य के रहने वाले किसान हैं जो कृषि ऋण को चुकाने में असमर्थ है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए लाभदायक होने वाला है। हमने नीचे Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी है।
Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2024 – Overview
आर्टिकल का नाम | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2024 |
योजना का नाम | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana |
किसने शुरू किया? | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | झारखण्ड के किसान |
बजट | 2000 करोड़ रूपये |
कर्ज माफ़ी की राशि | 50 हजार रूपये |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | jkrmy.jharkhand.gov.in |
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2024 | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana
जैसा कि किसानों का आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से अक्सर किसान कृषि के लिए विभिन्न प्रकार के लोन ले लेते हैं। फसल खराब या फिर असमय वर्षा हो जाने के कारण से अक्सर किसानों का फसल बर्बाद हो जाता है जिसके कारण वह ऋण को चुकाने में असमर्थ होते हैं। किसानों के इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों का 50 हज़ार रूपए तक का कर्ज माफ किया जाता है।
झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना को संचालन करने के लिए कुल 200 करोड रुपए का बजट पास किया गया है। इस योजना में मुख्य तौर पर उन किसानों का कर्ज माफ किया जाता है जो 31 मार्च 2020 से पहले 50 हज़ार तक का कृषि लोन लिया है। योजना के तहत लोन को माफ कराने के लिए किसानों को Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।
रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात किसानों का 50 हज़ार रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाता है। अगर आप भी केसीसी लोन धारक है तो आप नीचे बताएंगे जानकारी के आधार पर झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत आवेदन कर अपना 50 हज़ार रुपए तक का कर्ज माफ करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने पहले से आवेदन कर दिया है तो आपका कर्ज माफ हुआ है या नहीं आप नीचे बताई गई जानकारी के आधार पर अपना आवेदन स्थिति भी चेक कर सकते हैं।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply Process, Important Documents, Eligibility
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का उद्देश्य
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कृषि ऋण माफी योजना को चलाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि लोन से छुटकारा दिलाना है। अक्सर किसान कृषि के लिए ऋण ले लेते हैं लेकिन कम वर्ष है या फिर असमय वर्षा या सूखे जैसे प्राकृतिक आपदाओं के कारण से उनका फसल बर्बाद हो जाता है जिसमें उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अक्सर किसान इन समस्याओं के कारण अधिक परेशान हो जाता है। झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए कृषि ऋण माफी योजना को चलाया जा रहा है जिसका लाभ लेकर झारखंड राज्य के किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा तथा वह बेहतर जीवन जी पाएंगे।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2024 के लाभ | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Benefits
- इस योजना का लाभ मुख्य तौर पर झारखंड राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों को आसानी से प्राप्त होता है।
- सरकार के इस योजना के तहत किसानों को 50 हज़ार तक का कृषि ऋण माफ किया जाता है।
- ऐसे परिवार जो आयकर दाता का हिस्सा पाए जाएंगे उन्हें योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाता है।
- इस योजना के संचालन से किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा तथा कर्ज चुकाने की चिंताओं से उन्हें मुक्ति मिलेगा।
- इस योजना में मुख्य तौर पर झारखंड राज्य के उन किसानों का कर्ज माफ किया जाता है जो 31 मार्च 2020 से पहले कृषि लोन लिए हैं।
- सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह आर्थिक मदद किसानों के बैंक के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2024 के लिए पात्रता | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Eligibility
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का आधार कार्ड बैंक का खाता से लिंक होना जरूरी है।
- आवेदक के परिवार के पास राशन कार्ड, आधार भी होने चाहिए। आवेदक किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड भी होना जरूरी है
- झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत झारखंड के उन किसानों का कर्ज माफ किया जाता है जो ऋण चुकाने में असमर्थ होते हैं।
- इसके अलावा Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2024 के तहत उन किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है।
- वही इस योजना के तहत एक परिवार में केवल एक सदस्य का ऋण कृषि लोन माफ किया जाएगा।
- कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- इस योजना के तहत झारखंड राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान ही पात्र माने जाते हैं।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Important Documents
प्रत्येक किसान जो कृषि ऋण माफी योजना के तहत आवेदन करना चाहता है उनके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जैसे –
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासवर्ड साइज फोटो
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana
झारखंड राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसान जो Krishi Rin Mafi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो करें –
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Registration का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आयेगा जहां आपको अपना आधार नंबर को दर्ज करना है और फिर Search के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपकी पूरी जानकारी खुलकर आएगी जहां आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको ध्यान पूर्वक भरना है फिर जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को स्कैन कर अपलोड भी करना है।
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है क्लिक करने के साथ ही आपको आवेदन की रसीद को प्रिंट के रूप में निकाल कर रख लेना है।
Note : यदि आप झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत आवेदन करने में असमर्थ है तो आप नजदीकी CSC सेंटर में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड सरकार दे रही सभी किसानों को 3500 रुपए, जाने कैसे मिलेगा आपको
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना आवेदन स्थिति कैसे देखें? | How to Check Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Application Status
झारखंड राज्य का प्रत्येक किसान जो Krishi Rin Mafi Yojana के तहत आवेदन पहले से कर चुका है और वह आवेदन स्थिति चेक करना चाहता है तो नीचे बताएं की स्टेप को फॉलो करें –
- झारखंड कृषि ऋण माफी योजना आवेदन स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको Application Status का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको अपना आधार नंबर तथा केसीसी अकाउंट नंबर को डालकर Search के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपका आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगा जिसमें आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- अगर आपके बैंक खाते किसान कर्ज माफी योजना के तहत में राशि ट्रांसफर किया गया है तो उसका विवरण आपको यहां देखने को मिल जाएगा।
FAQs –
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों को कितना ऋण माफ किया जा रहा है?
झारखंड सरकार के इस योजना में किसानों को 50 हज़ार रुपए तक का कर्ज माफ किया जा रहा है।
कृषि ऋण माफी योजना के तहत झारखंड के किन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा?
राज्य सरकार के इस योजना में मुख्य तौर पर 31 मार्च 2020 से पहले जिस किसान ने कृषि लोन लिया था उन्हें किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम jkrmy.jharkhand.gov.in है।