Agriculture Business Ideas: दुनिया का सबसे महंगा मसाला बना सकता है आपको मालामाल, जानिए आप कैसे इसे घर में उगा सकते हैं

  • Post author:
  • Post category:Kheti Kisani
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing Agriculture Business Ideas: दुनिया का सबसे महंगा मसाला बना सकता है आपको मालामाल, जानिए आप कैसे इसे घर में उगा सकते हैं
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Agriculture Business Ideas: आज के इस डिजिटल युग में लोग नई-नई तकनीक का इस्तेमाल कर के बहुत से फील्ड में लाखो रुपए कमा रहे है। इसी फील्ड में से एक है मॉर्डन खेती। अगर आप मॉर्डन या आर्गेनिक खेती करते है तो आप भी महीनों का लाखों कमा सकते है। तो चलिए जानते है आज के इस बिज़नेस के बारे में।

Kesar ki Kheti: हम सभी जानते है की भारत को मसालों के लिए जाना जाता है। भारत में हर तरह के मसाले उगाए जाते हैं। जिनकी देश और दुनिया में खूब मांग रहती है। आज के इस लेख में हम जिस मसाले की बात कर रहे हैं उसे धरती का सोना भी कहा जाता है।

जो की सभी मसालों में से सबसे ज्यादा महंगा (Most expensive spice) मसाला है। जिसकी बाजारों में कीमत सोने से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं केसर (Saffron Farming at Home) की। जिसकी सबसे अच्छी किस्म की कीमत पांच लाख रुपये किलोग्राम तक है।

Saffron Farming at Home

वैसे तो आप जानते होंगे की केसर बाजारों में कितना महँगा मिलता है। आज हम केसर की खेती के बारे में जानेंगे की आप कैसे इसे अपने घर पर उगा कर लाखों कमा सकते है। बता दे की केसर की खेती (Saffron Farming) करने के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है।

इसीलिए केसर की खेती मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ही की जाती है। लेकिन आज के इस डिजिटल युग में नई तकनीकों की सहायता से गर्म क्षेत्रों में भी केसर की खेती की जा सकती है। बता दे की महाराष्ट्र के भी कई किसान केसर की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे।

आप भी दुनिया के इस सबसे महंगे मसाले की खेती अपने घर पर कर सकते हैं। तो चलिए जानते है की कैसे आप इसकी खेती कर सकते है।

दुनिया का सबसे महंगा मसाला (Most expensive spice)

केसर को दुनिया का सबसे महंगा मसाला माना जाता है। क्योकि केसर की खेती कुछ ख़ास स्थानों और ख़ास वातावरण में ही होती है। इसकी खेती करने के लिए बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। सबसे बेस्ट क्वालिटी का केसर कश्मीर के बडगाम में पाया जाता है। बता दे की इस केसर की कीमत पांच लाख रुपये किलो तक होती है।

घर में कैसे कर सकते हैं केसर की खेती?

अगर आप मॉर्डन खेती करना चाहते है तो आप केवल घर के एक कमरे से इसे शरू कर सकते है। घर पर केसर की खेती करने के लिए आपको एक कमरे की जरुरत होगी और इस कमरे के तापमान को उसी तरह से नियंत्रित करना होगा जैसे कश्मीर के बड़गाम और हिमाचल प्रदेश में केसर की खेती कर रहे क्षेत्रों में होता है।

आप कमरे के तापमान को तकनीक की सहायता से नियंत्रित कर सकते है। जिस कमरे में आप केसर उगाना चाहते हैं वहां आपको एरोपोनिक तकनीक के इस्तेमाल के बाद ढांचा तैयार करना होगा। जहां पर हवा की भी उचित व्यवस्था करनी होगी। आप केवल एक कमरे से केसर की अच्छी पैदावार करके मोटी कमाई कर सकते हैं।

PM Drone Didi Yojana: महिलाओं को फ्री ड्रोन के साथ मिलेगा ₹15000/- महीना, जानें कैसे मिलेगा लाभ

कितना होना चाहिए तापमान?

केसर की खेती के लिए कमरे का तापमान दिन में 17 डिग्री सेल्सियस रखना जरूरी है। रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इसके साथ ही आपको कमरे की ह्यूमिडिटी पर भी खास ध्यान रखना होगा।

केसर की खेती में इन बातों का रखें खास ख्याल:

  • जिस कमरे में आप केसर की खेती करना चाहते है उस कमरे की ह्यूमिडिटी 80–90 डिग्री होनी चाहिए।
  • एरोपोनिक ढांचे का निर्माण करने के बाद आपको मिट्टी भुरभुरा कर डालनी होगी।
  • केसर की खेती लिए आपको मिट्टी बलुई, चिकनी, रेतीली या फिर दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करना होगा।
  • जब मिट्टी डालें तब इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि पानी का जमाव न हो। क्योकि जलभराव होने से पौधे खराब हो जाते हैं।
  • केसर की खेती के लिए केवल हल्की सिंचाई की ही आवश्यकता होती है।
  • केसर की अच्छी पैदावार के लिए आप मिट्टी में फास्फोरस, पोटाश नाइट्रोजन, गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते है।

WelfareScheme.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण सरकारी योजना और बिज़नेस की खबरें- Join Now Welfare Scheme What’sApp Channel

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply