MP Vidhwa Pension Yojana – पति की मृत्यु हो जाने के बाद विधवा महिलाओं को अपने जीवन में दुख तथा अनेको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विधवा महिला के इन्हीं समस्याओं के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजना का संचालन किया जाता है जिसमें मुख्य योजना विधवा पेंशन योजना (Vidhwa Pension Yojana) है। सरकार की इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है जिसका लाभ ले कर महिलाओं को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसी प्रकार से मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा भी राज्य के विधवा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता दिया जाता है जिसके लाभ से महिलाओं को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को 600 रुपए की राशि प्रदान की जाती है है जिसे अब बढ़ाकर सरकार द्वारा 1500 रूपये की जाएगी।
इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में बताया है। यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली एक विधवा महिला है और विधवा होने के बावजूद इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गई है तो यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आज हम आपको मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।
MP Vidhwa Pension Yojana – एक नज़र
आर्टिकल का नाम | MP Vidhwa Pension Yojana |
योजना का नाम | मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना |
किसने शुरू किया? | मध्य प्रदेश सरकार ने |
किसे लाभ मिलेगा | विधवा महिलाओं को |
क्या लाभ मिलेगा? | 600 रुपए पेंशन |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialsecurity.mp.gov.in/ |
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024 | MP Vidhwa Pension Yojana
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विधवा पेंशन योजना के तहत आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। सरकार के इस योजना के तहत प्रत्येक महीने विधवा महिलाओं को 600 रूपये पेंशन राशि उपलब्ध कराया जाता है। सरकार के द्वारा प्रदान किए जाने वाला यह लाभ राज्य महिलाओं के बैंक के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होता है। सरकार की इस योजना के लाभ मुख्यत मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली 40 वर्ष से लेकर 79 वर्ष के बीच की विधवा महिलाओं को प्राप्त होता है। अगर अप भी राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेने को लेकर इच्छुक है तो आपको सामाजिक सुरक्षा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
12वीं पास गांव की लड़कियों को सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपए
MP Vidhwa Pension Yojana Big Update 2024
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को वर्तमान समय में 600 रूपये प्रदान किया जाता है लेकिन मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा विधवा महिलाओं के लिए एक खुशखबरी दिया गया है। बता दे की मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा विधवा महिलाओं के पेंशन राशि को बढ़ाने की बात की गई है जिसमें मुख्यतः 600 रूपये की राशि को बढ़ाकर 1500 रूपये किया जाएगा।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना का संचालन करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य के विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिसके लिए उन्हें पेंशन के रूप में सरकार वर्तमान समय में 600 रूपये की राशि प्रदान करता है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ लेकर विधवा महिलाएं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ | MP Vidhwa Pension Yojana Benefits
- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को दिया जाएगा।
- सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को 600 रूपये दिया जाता है जिसे अब बढ़कर 1500 रूपये किया जाएगा।
- वर्तमान समय में विधवा पेंशन योजना के तहत 600 रूपये की राशि दी जाती है जिसमें से 300 रूपये राज्य सरकार तथा 300 रुपए केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाता है।
- सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह आर्थिक लाभ महिलाओं की बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
- सरकार की इस योजना का लाभ लेकर विधवा महिलाएं अपना जीवन यापन सम्मान पूर्वक कर सकती है।
- वही योजना के लाभ लेकर विधवा महिला दूसरे किसी पर निर्भर नहीं रहेगी।
- इस योजना के संचालन से विधवा महिलाओं के आर्थिक जीवन में सुधार आएगा इसके अलावा विधवा महिला आत्मनिर्भर बनेगी।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता | MP Vidhwa Pension Yojana Eligibility
मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली प्रत्येक वह महिला जो विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें कुछ जरूरी पत्रताओं को पूर्ण करना होता है जो इस प्रकार से है –
- राज्य सरकार की इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाले मूल निवासी महिला को दिया जाएगा।
- आवेदन करने वाली महिला का नाम बीपीएल सूची में होना अनिवार्य है।
- वहीं राज्य सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ केवल विधवा महिलाओं को दिया जाएगा जिसका उम्र 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच होगा।
- वहीं अगर महिला गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही है तो ही उसे योजना का लाभ मिलेगा।
- वही विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला का आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होना जरूरी है।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | MP Vidhwa Pension Yojana Important Documents
मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली प्रत्येक महिला जो विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने चाहती है उन्हें आवेदन करना होता है। आवेदन करने में उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ता है जो इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
सरकार दे रही है किसानों को 3 हॉर्स पावर वाले पंप सेट पर 50% का अनुदान
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना आवेदन कैसे करें? | How to Apply MP Vidhwa Pension Yojana
मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली प्रत्येक विधवा महिला जो राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होता है। आवेदन करने में आपको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए हमने नीचे ऑफलाइन/ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत जानकारी दिया है जिसमें से आप किसी एक को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकती है।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Offline Apply MP Vidhwa Pension Yojana
- मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पंचायत समिति या जिला कलेक्टर ऑफिस में चले जाना है।
- जाने के पास साथ वहां से आपको विधवा पेंशन योजना का आवेदन फार्म प्राप्त होगा जिसमें पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी को अच्छी तरह से भरने की पश्चात जरूरी दस्तावेजों की पर्ची का फॉर्म के साथ संग्रह कर लेना है।
- इसके बाद अंत में आपको आवेदन फार्म को जिला कलेक्टर या फिर पंचायत समिति के पास जाकर जमा कर देना है।
- जमा करने के साथ ही आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगा जिसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है जिसकी मदद से आप बाद में आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply MP Vidhwa Pension Yojana
मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली प्रत्येक महिला जो विधवा पेंशन योजना ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है वह नीचे बताइए स्टेप को फॉलो करें –
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से देखने को मिलेगा जहां आपको पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह प्रकार का एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां आपको सबसे पहले जिला, स्थानीय निकाय, उसके बाद महिला के समग्र आईडी को डालना है।
- इसके बाद अगले विकल्प में आपको पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें कि विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने विधवा पेंशन योजना आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है।
- फिर सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और अंत में सबमिट करना है।
- सबमिट करने के साथ ही आपका विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स | Important Links
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
FAQs
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ किसे प्राप्त होता है?
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली मूल निवासी विधवा महिलाओं को लाभ दिया जाता है जिनका उम्र 40 से 79 वर्ष के बीच होता है।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत कितना लाभ दिया जाता है?
विधवा पेंशन योजना के तहत वर्तमान समय में महिलाओं को 600 रूपये की सहायता राशि दी जाती है।