मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना | Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Apply Process, Eligibility, Important Documents

You are currently viewing मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना | Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Apply Process, Eligibility, Important Documents
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : हमारे देश में ऐसी कई सारी महिलाएं होती है जिनका आर्थिक स्थिति अच्छा नहीं होने के कारण से वह कई सारी परेशानियों का सामना करती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा अक्सर नई-नई योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी तरह राजस्थान सरकार द्वारा भी राज्य की महिलाओं के आर्थिक जीवन में सुधार लाने के लिए एक योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना है।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य की विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार के इस योजना के तहत दिए जाने वाला पेंशन राशि महिलाओं आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ पा कर महिलाएं अपने घर तथा अपने परिवार का खर्चा चला सकती है। यदि आप भी राजस्थान के रहने वाली महिला हैं तो आप Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana का लाभ बड़े ही आसानी से पा सकते हैं। योजना का लाभ पाने के लिए आपको आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा।

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana
योजना का नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
योजना का प्रकार राजस्थान सरकारी योजना
किसने शुरू किया? राजस्थान सरकार ने
संबंधित विभाग का नाम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
लाभार्थी राज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित महिलाएं
लाभ ₹500 से लेकर ₹1500 तक प्रति महीना पेंशन
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट Click Here

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना | Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए अक्सर कई तरह की नई योजना का संचालन करने का घोषणा किया जा रहा है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा खासकर महिलाओं के लिए Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana का शुरूआत किया गया है। राज्य सरकार के इस योजना के तहत राज्य के रहने वाले विधवा, तलाक सुधा, निराश्रित महिलाओं प्रति महीना आर्थिक सहायता प्रदान पेंशन के रूप में किया जाता है।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आयु वर्ग के अनुसार ₹500 से लेकर ₹1500 तक प्रति महीना पेंशन राशि दिया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कहीं जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाला यह राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को लाभ प्राप्त होता है।

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के पीछे सरकार का उद्देश्य

आपको बता दे की राजस्थान में ऐसे कई महिलाएं है जो तलाकशुदा, विधवा या फिर निराश्रित होती है जिनको जीवन यापन करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को शुरूआत किया गया है जिसका लाभ पा कर महिलाएं अपना जीवन यापन अच्छे ढंग से कर सकती है।

राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹500 से लेकर 1500 रुपए तक उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है जिसका लाभ पा कर महिलाएं अपना जीवन यापन अच्छे ढंग से कर सकती है।

इसे भी पढ़े :- सभी किसानों को पाइपलाइन ख़रीदने पर मिलेगा 60% तक का अनुदान, यहाँ देखे पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि

बता दे की Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत राज्य सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं, तलाकशुदा इत्यादि जैसी महिलाओं को उनकी आयु के आधार पर सरकार के द्वारा पेंशन की राशि को हर महीने प्रदान किया जाता है जो इस प्रकार से है :

ऊम्र राशी
18 से 54 वर्ष ₹500
55 से 60 वर्ष ₹750
60 से 75 वर्ष ₹1000
75 वर्ष से अधिक ₹1500

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लाभ | Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Benefits 

  • राज्य सरकार के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत महिलाओं को जो विधवा, तलाकशुदा या फिर निराश्रित होती है सरकार की तरफ से उन्हें 500 से लेकर 1500 रुपए तक का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार के इस योजना का लाभ राजस्थान के रहने वाली सभी जाति, धर्म की एकल महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • योजना का संचालन राजस्थान सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की महिलाओं को किसी सरकारी कर्मचारी या कार्यालय में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें योजना का लाभ उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाता है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरुआत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किया गया है। इस योजना का लाभ किसी भी उम्र की महिला आसानी से पा सकती है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन तरीके अपने होते हैं।
  • इस योजना के संचालन से एकल महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर नही रहेगी, वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Eligibility

यदि आप राजस्थान के रहने वाली महिला है और आप राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो उसके लिए आपको कुछ पत्रताओं को पूर्ण करना होगा तभी आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

  • राज्य सरकार के इस योजना का लाभ सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को ही केवल दिया जाएगा।
  • एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के पास राजस्थान राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • वही इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा केवल तलाकशुदा, विधवा एवं बेसहारा महिलाओं को लाभ दिया जाता है।
  • अगर महिला किसी भी सरकारी कामों में सेवा प्रदान करती है तो उस स्थिति में वह योजना के लिए पत्र नहीं होगी।
  • वहीं महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता का हिस्सा पाया जाता है तो उस स्थिति में भी वह योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती है।
  • इसके अलावा अगर महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही है तो उस स्थिति में भी वह एकल नारी सम्मान योजना के लिए पत्र नहीं होगी।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ | Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Important Documents

यदि आप एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो आवेदन करते समय आपको आवश्यकता पड़ेगा। 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • तलाक प्रमाण पत्र
  • पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • विधवा होने का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना आवेदन कैसे करें? | How to Apply Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

यदि आप राजस्थान राज्य के रहने वाली महिला है जो एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो आपको बता दे कि इस योजना के लिए आप ऑनलाइन/ऑफलाइन किसी भी दो तरीके से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

जबकि आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं तो आप अपने पंचायत समिति के तहसील कार्यालय में जाकर इस योजना को लेकर आवेदन कर सकते हैं। हम नीचे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को विस्तार पूर्वक बता रहे हैं जिसे आप फॉलो कर आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर कर लाभ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Offline Apply Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी ग्राम इलाके में उपस्थित पंचायत समिति या तहसील कार्यालय में चले जाना है।
  • और यदि आप किसी शहर में रहते हैं तो उस स्थिति में आपको जिला कलेक्टर के कार्यालय में जाना होगा।
  • जाने के पश्चात वहां से आपको मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करने के पश्चात फॉर्म को आपको ध्यानपूर्वक भरना है तथा सभी जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को फॉर्म के साथ संग्रह करना है।
  • अंत में आपको आवेदन फार्म तथा सभी जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को जमा करना है जहां से अपने आवेदन फार्म को प्राप्त किया था।
  • आवेदन फार्म को जमा करने की पश्चात इसका सत्यापन किया जाएगा। सब कुछ सही पाए जाने पर योजना के तहत आपको पेंशन राशि मिलना शुरू हो जाएगा।
  • तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- राजस्थान सरकार दे रही है बालिकाओं को ₹55000 तक आर्थिक सहायत, जाने कैसे मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

यदि आप मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आप नीचे बताएंगे स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करें :

  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
  • होम पेज पर आपको भाषा चयन करने का भी ऑप्शन देखने को मिलेगा आप अपने अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
  • क्लिक करने के साथ ही आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी को भरने के पश्चात अब आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड भी करना होगा।
  • अंत में आपको सबसे नीचे Submit का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के साथ ही आपका आवेदन संपूर्ण हो जाएगा। अब आवेदन सत्यापित होने के पश्चात आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

FAQs

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत कौन सी महिलाओं को लाभ प्राप्त होता है?

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राज्य की तलाकशुदा, विधवा बेसहारा महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा घर चलाने के लिए पेंशन के रूप में सहायता राशि प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत महिलाओं को प्रति महीना कितना पेंशन दिया जाता है?

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को उम्र के हिसाब से ₹500 से लेकर ₹1500 तक का प्रति महीना पेंशन दिया जाता है।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना का शुरुआत कब किया गया है?

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का शुरुआत वर्ष 2023 में किया गया है।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे हैं मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम https://ssp.rajasthan.gov.in/ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply