Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana : झारखंड राज्य के रहने वाले सभी किसानों के लिए खुशखबरी निकाल कर आ रहा है। बता दे कि राज्य सरकार अब किसानों को ₹5000 का आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) के तहत देने वाला है। अगर आप भी झारखंड राज्य के रहने वाले किसान है तो आप इस योजना का लाभ आवेदन कर बड़े ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य सरकार का इस योजना को संचालन करने के पीछे किसानों के फसल को बेहतर बनाने तथा उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत ₹5000 प्रति एकड़ जमीन पर प्रदान किया जाता है। योजना की संपूर्ण जानकारी तथा लाभ प्राप्त करने के लिए आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana : Overview
आर्टिकल का नाम | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana |
योजना का नाम | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana |
आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
लाभ | ₹25000 तक |
किसे लाभ मिलेगा? | ₹5000 प्रति एकड़ की दर |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmkay.jharkhand.gov.in |
किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ जमीन पर ₹5000 तक का आर्थिक मदद | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana
झारखंड सरकार मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुरूआत किया गया है। वर्तमान समय में इस योजना के तहत राज्य के किसानों को लाभ दिया जा रहा है। झारखंड राज्य का रहने वाला प्रत्येक किसान जिसके पास 5 एकड़ तक जमीन है उन्हें योजना के अंतर्गत सालाना खरीफ फसल के लिए ₹5000 की राशि दी जाती है। वही जिसके पास 5 एकड़ से अधिक जमीन पाया जाता है सरकार की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) का लाभ नहीं मिलता है।
योजना के तहत दिया जाने वाली राशि को सरकार द्वारा कम से कम दो किस्तों में दी जाती है। राज्य सरकार इस योजना के तहत 22 लाख 76000 किसानों को आर्थिक सहायता दिया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों आवेदन करना होता है। आवेदन करने के पश्चात सूची में नाम आने पर ही किसानों को लाभ दिया जाता है। हमने नीचे मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) लाभ प्राप्त करने के लिए संपूर्ण जानकारी दिया है तो आप पोस्ट में अंत तक जरूर बन रहे।
स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगा साइकिल खरीदने के लिए ₹4500 तक, जाने कैसे मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य
राज्य झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) का आरंभ करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे उनकी आय में निरंतरता बनी रहे। कई बार किसानों का फसल किसी कारण बस खराब हो जाने के कारण से उन्हें आर्थिक नुकसान सामना करना पड़ता है।
किसानों आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े जिसके लिए कृषि आर्शीवाद योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पश्चात सूची में नाम आने पर किसानों को ₹5000 तक का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सहायता राशि से किसान कृषि संबंधित उपकरणों को ख़रीद कर अपनी समस्या का समाधान पा सकता है और बेहतर फसल उगा सकता है।
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लाभ | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Benefits
- राज्य सरकार के इस योजना के तहत झारखंड के रहने वाले सभी छोटे-बड़े सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
- योजना के तहत सरकार 5 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि वाले किसानों को प्रति एकड़ ज़मीन के आधार पर राशि ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- योजना का लाभ किसानों को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है जिसके लिए आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर लाभ ले सकता है।
- आवेदन करने की पश्चात सूची में अगर किसान का नाम आता है तो उसे लाभ जरूर प्राप्त होगा।
- सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह राशि किसानों के बैंक के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
- योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 22 लाख 76000 किसानों को लाभ दिया जाएगा।
- राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेकर किसान का आर्थिक समस्या खत्म होने वाला है।
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Eligibility
झारखंड राज्य का रहने वाला प्रत्येक किसान जो मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) का लाभ लेना चाहता है उसे कुछ पत्रताओं को पूर्ण करना होता है जैसे –
- सरकार की इस योजना के तहत केवल झारखंड राज्य के रहने वाले मूल निवासी किसानों को ही लाभ प्राप्त होगा।
- योजना के तहत आवेदक किसान के पास से 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि होने पर ही लाभ दिया जाता है।
- वहीं 5 एकड़ या उससे अधिक भूमि पाए जाने पर लाभ नहीं मिलता है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी होता है।
- इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना संबंधित सभी नियम एवं शर्तों का पालन करना होता है।
- राज्य सरकार के योजना में मुख्य रूप से झारखंड राज्य के रहने वाले किसानों को ही लाभ दिया जाता है।
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Important Documents
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जैसे –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासवर्ड साइज फोटो
- जमीन का कागजात
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana
झारखंड राज्य का रहने वाला प्रत्येक किसान जो मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) का लाभ लेना चाहता है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे बताइए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं –
- मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmar का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा जहां आपको आधार नंबर डालकर मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफिकेशन कर करना है।
- इसके पास साथ ही अगले विकल्प में आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है।
- फिर जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को स्कैन कर अपलोड करना है अंत में आपको सबमिट कै विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपको आवेदन की रसीद को भी निकाल कर रख लेना है जिसकी मदद से आप बाद में आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सभी परिवारों को मिल रहा 3 कमरों वाला पक्का मकान, ऐसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना आवेदन स्थिति चेक कैसे करें? | How to Check Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Application Status
- आवेदन स्थिति चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- जहां आपको ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए आवेदन स्थिति जाने का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात स्टेटस पेज खुलकर आएगा जहां आपको अपना आवेदन संख्या दर्ज करना है फिर Submit पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट कैसे देखें?
झारखंड राज्य का रहने वाला प्रत्येक किसान जो मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लिस्ट चेक करना चाहता है वह नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो कर लिस्ट चेक कर सकता है –
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- होम पेज पर आपको Beneficiary/Farmer का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात अगले विकल्प में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है फिर जिला का चयन कर करना है।
- उसके बाद नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के साथ ही आपके सामने लिस्ट खुलकर आ जाएगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।
FAQs
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रति एकड़ जमीन पर कितना लाभ प्राप्त होता है?
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत झारखंड राज्य के रहने वाले प्रति किसान को प्रति एकड़ जमीन पर ₹5000 का आर्थिक लाभ दिया जाता है।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ किसे दिया जाता है?
राज्य सरकार के इस योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसान जिनके पास 5 एकड़ तक जमीन होता है उन्हें लाभ प्राप्त होता है।
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत राज्य के किसानों को कितना लाभ दिया जाता है?
झारखंड सरकार द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा 22 लाख 76000 किसानों को लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुरुआत कब किया गया था?
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2022 में किया गया था।