हमारे देश में कुल जनसंख्या की करोड़ों की आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है। यदि कोई व्यक्ति तीन या चार पहिए वाले वाहनों को खरीदने के बारे में सोचता है तो उसका यह सोच केवल सोच ही बन कर रह जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि परिवार की आर्थिक तंगी के कारण से आदमी कभी भी अपने ऐसे सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (Mukhymantri Gram Parivahan Yojana) का शुरूआत किया गया है।
जिसके अंतर्गत राज्य के प्रत्येक नागरिक को सरकार द्वारा वाहन खरीदने के लिए 50% तक सब्सिडी राशि प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी बिहार राज्य के रहने वाले हैं और आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बिल्कुल सही है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे हैं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना संबंधित सभी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।
Mukhymantri Gram Parivahan Yojana : Overview
आर्टिकल का नाम | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना |
योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
योजना की शुरुआत किसने किया? | मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने |
योजना से मिलने वाला लाभ | वाहन खरीदने पर 50% तक सब्सिडी |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana
बिहार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा अपने राज्य के रहने वाले नागरिकों को वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम Mukhymantri Gram Parivahan Yojana है। जिसके अंतर्गत राज्य का प्रत्येक व्यक्ति तीन या चार पहिया वाला वाहन खरीदता है तो उस स्थिति में उसे सरकार द्वारा 50% का सब्सिडी राशि प्रदान किया जाएगा। बता दे कि राज्य सरकार वाहन खरीदने पर उस स्थिति में ही लोगों को सब्सिडी राशि प्रदान करता है जब वह 4 से लेकर 10 सीटों के बीच जगह का वाहन खरीदता है।
दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार सरकार चाहती है कि व्यक्ति जो तीन या चार पहिया वाला वाहन खरीदे वह उससे खुद का रोजगार भी शुरू कर सके। यदि आप भी बिहार राज्य के रहने वाले निवासी हैं तो आप इस योजना का लाभ बड़े ही आसानी से ले सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसका पूरा प्रोसेस हमने नीचे बताया है।
इसे भी पढ़े :- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹400 का मासिक पेंशन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य
आपको बता दे की Mukhymantri Gram Parivahan Yojana को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर देना है जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक को तीन या चार पहियों वाला वाहन खरीदने के लिए 50% तक सब्सिडी राशि दिया जाता है। राज्य का प्रत्येक व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाकर खुद का रोजगार शुरू कर सकता ह।
साथ ही वह इस रोजगार को प्राप्त कर आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकता है। इस योजना को शुरू करने के लिए बिहार के तात्कालिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा 421 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को मानव कल्याण विभाग एवं परिवहन निबंध के द्वारा सब्सिडी राशि दिया जाता है, जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति ले सकता है बस उसके लिए उसका उम्र 21 वर्ष से अधिक का होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभ | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana Benefits
- राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे हैं Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के तहत प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग में आता है वह इस योजना के लिए आवेदन कर तीन चार पहियों वाला वाहन खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी राशि प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना के संचालन से बिहार राज्य के लोगों को रोजगार प्राप्त होगा जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार राज्य के लगभग 8405 पंचायत में सहायता राशि प्रदान करने वाला है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 5 सदस्यों को राज्य सरकार द्वारा सहायता दिया जाएगा। यानी की कुल मिलाकर राज्य सरकार की तरफ से 42025 युवाओं को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास खुद का कोई वहां व्यावसायिक वाहन तीन या चार पहियों वाला नहीं होना चाहिए।
- योजना का लाभ आवेदक तभी को प्राप्त होगा जब वह उसके पास सभी जरूरी आवश्यक दस्तावेजों पाए जाएंगे।
- इस योजना के संचालन से राज्य सरकार द्वारा अधिकतम दो लाख रुपए तक का वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी राशि दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana Important Documents
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana Online Apply Process
यदि आप बिहार राज्य के रहने वाले निवासी हैं और आप राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे हैं Mukhymantri Gram Parivahan Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे बताएं की स्टेप को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Step 1 : पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करें !
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट transport.bih.nic.in पर चले जाना है।
- जाने के बाद होम पेज पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट का एक लिंक देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर चले जाएंगे जहां आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना Online Apply (Phase-9) के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपने आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जहां आपको अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि जैसे जानकारी को भरना है उसके बाद नीचे Register के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपको एक लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा अब आपको इस पंजीकरण संख्या की मदद से लॉगिन करना होगा।
Step 2 : पोर्टल में लॉगिन करें !
- सफलतापूर्वक पंजीकरण करने की पश्चात अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से होम पेज पर जाकर लॉगिन करना है।
- लोगिन करने के पश्चात आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है उसके पश्चात सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
- सभी जानकारी को भरने तथा आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने की पश्चात आप Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े :- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगा 04 लाख तक का शिक्षा लोन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के आवेदन स्थिति चेक करने की प्रक्रिया | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana Check Application Status
- यदि आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का आवेदन स्थिति चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का एक लिंक देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको एप्लीकेशन चेक करने के तो विकल्प दिखाई देंगे।
- जिसमें आपको क्लिक कर अपना यूजर नाम और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना होगा।
- लोगिन करने के साथ ही आपका मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगा।
FAQs
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का हेल्पलाइन (Helpline Number) नंबर क्या है?
यदि आप बिहार राज्य के रहने वाले निवासी हैं और आप इस योजना संबंधित और अधिक जानकारी या किसी भी समस्या का समाधान पाना चाहते हैं तो उसके लिए राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0612 2233 333 को जारी किया गया है जिसमें आप कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का शुरुआत कब किया गया था?
बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना का शुभारंभ वर्ष 2018 में किया गया था।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सरकार के द्वारा कितना बजट निर्धारित किया गया है?
राज्य सरकार ने इस योजना को संचालन करने के लिए 421 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में वाहन खरीदने के लिए लाभार्थियों को कितना सब्सिडी राशि प्राप्त होता है?
इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 2 लाख तक का सब्सिडी राशि दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ बिहार के किसी नागरिक को प्राप्त होगा?
राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे हैं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ बिहार के उन लोगों को प्राप्त होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है एवं जिसका उम्र 21 वर्ष से अधिक हो गया है।