Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जाता है ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार के आर्थिक तंगी का सामना करना न पड़े। इसी प्रकार से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का शुरूआत किया गया है
जिसमें मध्य प्रदेश राज्य के श्रमिक वर्ग के बच्चों को 5वी से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना संबंधित सभी जानकारी जैसे लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।
Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana – एक नजर
आर्टिकल का नाम | Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana |
योजना का नाम | मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना |
किसने शुरू किया? | मध्य प्रदेश सरकार ने |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के श्रमिक वर्ग के बच्चे |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana | श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2024
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा श्रम कल्याण मंडल (Labor Welfare Board) के द्वारा आरंभ किया गया एक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना है जिसके माध्यम से सरकार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति दिया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल वही विद्यार्थी पात्र माना जाता है जो मध्य प्रदेश श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत राज्य में स्थापित कारखाने एवं संस्था में काम कर रहे होंगे।
मध्य प्रदेश सरकार के इस योजना के तहत 5वी कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिसमें एक परिवार में केवल अधिकतम दो बच्चों को ही लाभ प्राप्त होता है। सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह छात्रवृत्ति बच्चों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पीजीडीसीए, डीसीए, बी ई, एमबीबीएस आदि शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति दिया जाता है।
लाडली बहना योजना के बाद अब शुरू हुआ लखपति बहना योजना, जाने कैसे मिलेगा आपको लाभ
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना (Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana) को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पांचवी कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है।
योजना का लाभ लेने वाले प्रत्येक छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार की द्वारा छात्रों का पुरा शिक्षा का खर्च वहन किया जाता है। मध्य प्रदेश राज्य में इस योजना के संचालन से राज्य के बेरोजगारी की दर में कमी देखने को मिलेगा तथा योजना का लाभ लेकर विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी होगा।
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के लाभ | MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana Benefits
- मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के द्वारा किया गया है।
- मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के द्वारा इस योजना के माध्यम से श्रमिक वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से उन सभी श्रमिकों के बच्चों को लाभ दिया जाता है और जो श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1983 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में स्थापित कारखाने में संस्थान में कार्यरत है।
- सरकार की तरफ से इस योजना के तहत 5वी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर, पॉलिटेक्निक आदि में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है।
- सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह छात्रवृत्ति सरकार के द्वारा निर्धारित की जाती है।
- वहीं इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो विद्यार्थियों को ही प्राप्त होता है।
- योजना का लाभ लेने के लिए सभी छात्रों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होता है।
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के पात्रता | MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana Eligibility
- श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले मूल निवासी परिवार के बच्चों को ही प्राप्त होता है।
- योजना के तहत आवेदक के माता-पिता श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1983 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में स्थापित कारखाने में कार्यरत होने जरूरी है।
- मध्य प्रदेश सरकार के इस योजना के तहत एक परिवार में केवल अधिकतम दो बच्चों को ही लाभ प्राप्त होता है।
- इस योजना के अंतर्गत केवल श्रमिक वर्ग के बच्चे भी पात्र माने जाते हैं।
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana Important Documents
मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक श्रमिक वर्ग के छात्र एवं छात्राएं जो सरकार के द्वारा श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के तहत दिए जाने वाले छात्रवृत्ति को प्राप्त करना चाहता है उनके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को मिलेगा ₹2000 तक का आर्थिक सहायता, जाने कैसे करे आवेदन
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana
मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक श्रमिक वर्ग के परिवार के बच्चे जो सरकार के द्वारा श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेना चाहता है उन्हें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन करने में आपको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए हमने नीचे इसका विस्तृत जानकारी दिया है जिसे आप फॉलो कर आसानी से योजना का लाभ ले सकते हैं –
- मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://scholarshipportal.mp.nic.in/ पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जहां आपको पूछेगा जाने वाले सभी जरूरी जानकारी को भरना है।
- फिर कैप्चा कोड को फिल कर चेक बॉक्स पर क्लिक कर Validate के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको पूछे गए सभी जरूरी आवश्यक जानकारी को भरना है फिर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपको इसका आवेदन का प्रिंट आउट निकालना है।
- प्रिंटआउट निकालना के पश्चात आवेदन पत्र को आपको स्वयं से हस्ताक्षर करना है फिर परिवार के माता-पिता तथा अध्यापक का हस्ताक्षर करवाना होता है।
- इसके पश्चात कारखाना/संस्था के प्रबंधक का भी हस्ताक्षर करवाना होगा।
- उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म के अलावा सभी जरूरी दस्तावेजों को आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- अपलोड करने के साथ आप मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन संपूर्ण हो जायेगा।