Up Free Boring Yojana 2024 – हमारे देश में ऐसे करोड़ों किसान हैं जो अपना जीवन यापन कृषि पर निर्भर होकर करते हैं। ऐसे में किसानों को कृषि के लिए पर्याप्त मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। समय पर वर्षा न होने के कारण से अक्सर किसानों को सिंचाई के लिए बोरिंग की आवश्यकता पड़ता है। उत्तर प्रदेश राज्य में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां के किसान आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण से उनके पास खुद का बोरिंग सुविधा नहीं है जिसके कारण वहां के किसान समय पर अपने फसलों पर सिंचाई नहीं कर पाते हैं।
किसानों के फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराने तथा फसल न बर्बाद हो उसके लिए यूपी फ्री बोरिंग योजना चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को मुख्य तौर पर लाभ दिया जाता है। राज्य सरकार के इस योजना के तहत किसानों को खेती में बोरिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
ऐसे में अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले एक किसान है तो आप इस योजना का लाभ बड़े ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होता है। हमने नीचे Up Free Boring Yojana संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया है तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे हैं।
Up Free Boring Yojana 2024 – Overview
आर्टिकल का नाम | UP Free Boring Yojana 2024 |
योजना का नाम | निःशुल्क बोरिंग योजना |
किसने शुरू किया? | उत्तर प्रदेश सरकार ने |
लाभ | निःशुल्क बोरिंग |
किसे लाभ मिलेगा? | उत्तर प्रदेश के किसानों को |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | minorirrigationup.gov.in |
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना 2024 | Up Free Boring Yojana
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क बोरिंग योजना का संचालन राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए किया गया है जिसमें खेतों में पंपसेट लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। योजना के तहत जिन भी किसानों के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है और जो किसान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आता है वह योजना का लाभ आसानी से ले सकता है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के तहत राज्य के लघु किसानों को ₹5000 अनुदान दिया जाता है।
वही सीमांत किसानों को ₹7000 प्रदान किया जाता है। इसके साथ SC/ST वर्ग के किसानों को अधिकतम ₹10000 तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक उम्मीदवारों को कुछ पत्रताओं को पूर्ण करना होता है तथा उनके पास कुछ दस्तावेज भी होने ज़रूरी होते है। इच्छुक किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होता है हमने नीचे उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना आवेदन संबंधित सभी जानकारी दिया है।
सरकार दे रही है लड़कियों की शादी पर ₹51000 का आर्थिक मदद, ऐसे करे आवेदन
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना को चलाने का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निःशुल्क बोरिंग योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य कृषि को बेहतर तथा किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के छोटे एवं सीमांत क्षेत्र के किसानों को निःशुल्क बोरिंग की सुविधा प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ लेकर कृषि उत्पादन में वृद्धि देखने को मिलेगा तथा किसानों का आय भी बढ़ेगा जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना का लाभ खास तौर पर उन किसानों को प्राप्त होता है जिनके पास योजना के तहत योग्य भूमि पाया जाता है। योग्य भूमि पाए जाने की स्थिति में सरकार द्वारा बोरिंग लगाने के लिए किसानों को आर्थिक मदद दिया जाता है जिसका लाभ लेकर किसान अपने खेतों में नलकूप लगवा कर अपने फसलों पर सही समय पर सिंचाई कर सके। राज्य सरकार के इस योजना के संचालन से किसानों के आय में वृद्धि देखने को मिलेगा तथा उनका जीवन स्तर भी पहले से बेहतर होगा।
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना के लाभ | Up Free Boring Yojana Benefits
- उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना का लाभ लघु एवं सीमांत किसानों को दिया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत लघु किसानों को ₹5000 तक का अनुदान दिया जाता है।
- जबकि सीमांत किसानों को ₹7000 का अनुदान प्राप्त होता है।
- वही ST/SC वर्ग के किसानों को अधिकतम ₹10000 तक का अनुदान दिया जाएगा।
- राज्य सरकार इस योजना का लाभ प्रत्येक किसान आवेदन कर आसानी से प्राप्त कर सकता है।
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना के लिए पात्रता | Up Free Boring Yojana Eligibility
उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसान जो निःशुल्क बोरिंग योजना का लाभ लेना चाहता है उन्हें कुछ जरूरी पत्रताओं को पूर्ण करना होगा जो इस प्रकार से हैं –
- सरकार इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले मूल निवासी किसानों को ही प्राप्त होगा।
- यूपी राज्य के लघु एवं सीमांत वर्ग के किसान योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
- योजना के तहत सरकार की तरफ से सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को लाभ प्राप्त होता है।
- योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों के पास 2 हेक्टेयर कम से कम जमीन होना आवश्यक है।
- वही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए कोई भी आंकड़ा निर्धारित नहीं किया गया है।
- जो किसान इस योजना का लाभ पहले ले चुका है वह दोबारा लाभ नहीं प्राप्त कर सकता है।
उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Up Free Boring Yojana Important Documents
उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसान जो Up Free Boring Yojana का लाभ लेना चाहता है उनके पास आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 9 लाख रुपए तक लोन, जाने कैसे मिलेगा आपको
उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना आवेदन कैसे करें? | How to Apply Up Free Boring Yojana
उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसान जो राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेना चाहता है उन्हें आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन करने में आपको किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए हमने नीचे इसका विस्तृत जानकारी दिया है जिसे आप फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं –
- उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सिंचाई विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है जिसका लिंक हमने निचे दिया हुआ है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको नया क्या है के विकल्प के अंदर डाउनलोड का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म PDF के रूप में खुलकर आएगा जिसको आपको डाउनलोड करना है।
- पीएफ फॉर्म को डाउनलोड करने के पश्चात इसका प्रिंटआउट निकालना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरना है फिर जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को फॉर्म के साथ संग्रह करना है।
- फिर खंड विकास अधिकारी/तहसील/लघु सिंचाई विभाग में जाकर फॉर्म को जमा करना है। जमा करने के साथ ही आपका आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
तो दोस्तों कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना के लिए आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs –
यूपी निशुल्क बोरिंग योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?
उत्तर प्रदेश निशुल्क बोरिंग योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम minorirrigationup.gov.in है।
उत्तर प्रदेश निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ किसे प्राप्त होता है?
उत्तर प्रदेश निशुल्क वर्ग की योजना का लाभदायक जी के लघु सीमांत किसानों को प्राप्त होता है।