दोस्तों क्या आप ने अपना ई-श्रम कार्ड बना लिया है? और अगर अभी तक आप ने ई-श्रम कार्ड नहीं बनाया है तो कोई बात नहीं, आज हम इस आपको इस पोस्ट के जरिए ई-श्रम कार्ड कैसे बनाए, इसके फायदे क्या है, इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।
तो बने रहिय हमारे इस लेक के साथ… तो चलिए शुरू करते है ई-श्रम कार्ड के बारे में….
E Shram Card Portal: CSC Login, Registration, Shramik Card and Process, ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण, E-Shram Portal Online Registration, ई-श्रम पोर्टल लॉगिन, ई-श्रम पोर्टल ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, E Shram Portal Apply Online, E Shramik Card Registration, E Shram Card Self Registration
ई-श्रमिक कार्ड क्या है?
E Shram Card Registration: केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। भारत सरकार ने देशवासियों के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है जो असंगठित क्षेत्र से लोगों की मदद करेगा। इसका नाम E-Shram पोर्टल है। यह एक नेशनल डाटाबेस है जिसकी घोषणा श्रम मंत्रालय के तहत मोदी सरकार द्वारा की गई थी। E-Shram पोर्टल का लक्ष्य 38,00,000 से ज्यादा मजदूरों को जोड़ना है। इन सभी को E-Shram कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
इस योजना में मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ इस पोर्टल के माध्यम से उनको बहुत तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस योजना से पंजीकृत सभी श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
E Shram Card Registration Key Highlights
पोर्टल का नाम | E Shram Card Registration |
किस ने लांच किया | भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के श्रमिक |
उद्देश्य | सभी श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
साल | 2023 |
ई-श्रम पोर्टल के स्टेक होल्डर
- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
- नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
- स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
- लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
- वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
- अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
- यूआईडीएआई
- एनपीसीआई
- ईएसआईसी
- ईपीएफओ
- सीएससी – एसपीवी
- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
- प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
ई–श्रम पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं (e shram card Benefits in hindi)
- ई–श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
- यह डेटाबेस आधार से सीड किया जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
- पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।
- ई–श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
- सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा।
- इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
- इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायताप्राप्त होगी।
- डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायताप्राप्त होगी।
- इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।
E Shram Card Registration का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई e Shram Card का मुख्य उद्देश्य छोटे श्रमिको को उनके हुनर के हिसाब से रोजगार प्रदान करना है। सरकार इस योजना की मदद से निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार कर रही है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है।
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा। E Shram Card Registration के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा यह पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा।
E Shram Card Registration के लाभार्थी
- स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
- एग्रीकल्चरल लेबरर्स
- शेयर क्रॉपर
- फिशरमैन
- लेबलिंग एंड पैकेजिंग
- बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
- लेदर वर्कर
- कारपेंटर
- मिडवाइफ
- घरेलू कामगार
- नाई
- सब्जी एवं फल विक्रेता
- अखबार विक्रेता
- रिक्शा चालक
- सीएससी केंद्र चालक
- मनरेगा कामगार
- आशा वर्कर आदि
E Shram Card Registration: महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार नंबर
- आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
- सेविंग बैंक अकाउंट नंबर
- आईएफएससी कोड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया– E Shram Card Registration
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको Register on e-Shram बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
- फिर आपको कैप्चा कोड एंटर करना होगा और OTP आपके फोन पर आ जाएगा।
- जब यह प्रोसेस पूरा हो जाए तो आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
नए e-Shram पोर्टल के लिए असंगठित श्रमिकों के लिए एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना बेहद आवश्यक है। साथ ही प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक फोन की जरूरत होगी। यह कठिन हो सकता है। यही कारण है कि नया e-Shram पोर्टल नजदीकी CSC में रजिस्टर और सेटअप किया जा सकता है।
E Shram Card बनवाने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको e Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको EPFO एवं ESIC Member Status दर्ज करना होगा।
- अब आपको Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके Validate के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- इसके पश्चात आपको Confirm To Enter Other Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
- पर्सनल इंफॉर्मेशन
- एजुकेशन क्वालीफिकेशन
- ऑक्यूपेशन एंड स्किल
- बैंक डिटेल
- आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Upload करना होगा।
- अब आपको Preview Self Declaration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
- आपको इस जानकारी को चेक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Declaration पर टिक करके Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आपका E Sharm Card खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको Download UAN Card के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
सीएससी लोकेट करने की प्रक्रिया (How to Find CSC Center)
- सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- अब आपको सीएससी लोकेटर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- आपको इस पेज पर अपने राज्य एवं जिले का चयन करना होगा।
- सीएससी से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
E Shram Card Registration: ई-श्रम पोर्टल एडमिन लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको एडमिन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एडमिन लॉगिन पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा क्या कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप एडमिन लॉगइन कर पाएंगे।
E Shram Card Registration: श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें
श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के लिए दो विकल्प सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। पहले विकल्प के अंतर्गत आप अपने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके जमा की गई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरे विकल्प ऑनलाइन माध्यम से चेक करना है। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप श्रमिक कार्ड के पैसे चेक कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको उमंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन/रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सके पश्चात आपको क्रिएट अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना Mobile Numberदर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको मोबाइल पर प्राप्त हुआ OTP दर्ज करना होगा।
- हम आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Login करना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में पी एफ एम एस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लो यार पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा एवं अपने बैंक का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
श्रमिक कार्ड मोबाइल नंबर से कैसे चेक करें
- सबसे पहले आपको श्रमिक कार्ड मोबाइल नंबर से चेक करने के लिए सरकार की वेबसाइट upssb.in को ओपन करना होगा अगर आप सीधे वेबसाइट पर जाना चाहते है तो इस लिंक का उपयोग करे
- लिंक पर जाने के बाद आपके स्क्रीन पर श्रम विभाग का वेबसाइट खुल जायेगा जिसमे आपको E-shram के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर नया पेज खुलेगा जिसमे आपको mobile no भरने का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे मोबाइल नंबर भरकर search के ऑप्शन को सेलेक्ट कर देना है।
- सर्च के ऑप्शन को सेलेक्ट करते ही आपके श्रमिक कार्ड की सभी विवरण आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा इस प्रकार आप श्रमिक कार्ड मोबाइल नंबर से चेक कर सकते है।
E Shram Card Online Registration: कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको दोबारा कॉन्टैक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आप कांटेक्ट डिटेल देख सकते हैं।
E Shram Card Registration: संपर्क विवरण
- Helpline Number- 14434
- Email Id- eshram-care@gov.in
- Address- Ministry of Labour & Employment, Govt. of India, Jaisalmer House, Mansingh Road, New Delhi-110011, India
- Phone number: 011-23389928
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको ई-श्रम पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। इसी प्रकार हम आप लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई सरकारी योजना के बारे में जानकारी बताते रहेंगे ताकि आप लोगो को लाभ मिल सके। अगर यह जानकारी अच्छा लगे तो शेयर जरूर करे जिससे सभी नागरिक अपना श्रमिक कार्ड बना सके धन्यवाद।
e-Shram Card FAQs
ई-श्रमिक कार्ड क्या है?
भारत सरकार ने गरीब वर्ग के श्रमिकों, मजदूरों या कर्मचारी के कल्याण के लिए श्रम कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों को सरकार ई-श्रम कार्ड (e-shram card) या ई-श्रमिक कार्ड (e-shramik card) देती है, जिसमें बहुत सी सुविधएं उपलब्ध होती है।
ई श्रमिक कार्ड में कितना पैसा मिलता है?
ई श्रमिक कार्ड के माध्यम से सरकार श्रमिक कार्ड धारकों को 500 रूपये हर महीने के हिसाब से 4 महीने में कुल 2000 रुपए उनके खाते में भेजेगी।
ई-श्रम कार्ड योजना किसके लिए नहीं है?
अगर आप आयकर दाता हैं तो आप ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकते, ई-श्रम कार्ड उन श्रमिकों के लिए नहीं है जो ईपीएफओ (EPFO) या ईएसआईसी (ESIC) या ESIC के सदस्य हैं,, संगठित क्षेत्र के नागरिक, राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य इस कार्ड का लाभ नहीं ले सकते।
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?
ई श्रम बनाने के लिए सभी योग्यता रखने वाले कामगारों और श्रमिकों को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण (registration) कराना होगा। आप पंजीकरण ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीके से कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए eshram.gov.in- वेब साइट में जा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
पंजीकरण के समय आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक होनी जरुरी है।