Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana: असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा ने वर्तमान सरकारी कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक योजना का शरुआत किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री लोक सेवक अरोग्य योजना (Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana) है।
Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana: इस योजना के अंतर्गत असम के वर्तमान कर्मचारी और रिटायर कर्मचारी के परिवार को 5 लाख तक का मेडिकल सेवा प्राप्त होने वाला है। बता दे कि यह योजना काफी हद तक आयुष्मान भारत योजना के मिलता जुलता है। लेकिन आयुष्मान योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया योजना है जो पूरे भारत के लिए है जबकि मुख्यमंत्री लोक सेवा आरोग्य योजना केवल असम के सरकारी कर्मचारी के लिए चलाया जा रहा है।
यदि आप भी असम के रहने वाले वर्तमान सरकारी कर्मचारी या फिर रिटायर कर्मचारी है तो आप इस योजना (Mukhya Mantri Lok Sevak Arogya Yojana) का लाभ ले सकते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? आवेदन करने के लिए पात्रता एवं योग्यता, योजना से मिलने वाले लाभ तथा आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या होने चाहिए इससे जुड़ी सभी जानकारी देने वाले है।
Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana Assam Highlights
आर्टिकल का नाम | Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana |
योजना का नाम | लोक सेवा आरोग्य योजना असम |
किसने शुरू किया | असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा ने |
किसे लाभ प्राप्त होगा | केवल असम के सरकारी कर्मचारी को |
आवेदन करने का तरीका | Online |
ऑफिशल वेबसाइट | Click Here |
Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana Assam के बारे में –
Assam Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana: असम सरकार अपने राज्य के वर्तमान कर्मचारी तथा रिटायर कर्मचारियों के लिए एक योजना चला रहा है जिसके तहत पूरे परिवार को 5 लाख तक का मेडिकल सेवा प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यदि असम का कोई सरकारी कर्मचारी अन्य किसी योजना का लाभ ले रहा है तो वह इस योजना का लाभ के लिए पत्र नहीं होगा।
इस योजना को चलाने के पीछे असम सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक सरकारी कर्मचारियों के परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक का मेडिकल सेवा प्राप्त होने वाला है। हमने नीचे इस योजना का लाभ लेने से जुड़ी सभी जानकारी दिया हैं जिसे आप फॉलो कर आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना के लिए जरुरी दस्तावेज (Important Documents)
यदि आप असम के रहने वाले सरकारी कर्मचारी है और आप राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक सेवक आरोग्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो इस तरह से है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- गवर्नमेंट एम्पलाई आईडी कार्ड
- इनकम सर्टिफिकेट
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार का पूरा विवरण
Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana Assam Elegbility
- यह योजना केवल असम राज्य के सरकारी कर्मचारी के लिए ही शुरू किया गया है तो अगर आप असम के सरकारी कर्मचारी हैं तो आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
- इसके अलावा योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
- अगर आवेदक के परिवार ने पहले से आयुष्मान कार्ड जैसे योजना में आवेदन किया है तो वह इस योजना के लिए पत्र नहीं होंगे।
- आवेदक के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana Assam Online Apply कैसे करें?
असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा ने शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारी के साथ-साथ राज्य के रिटायर कर्मचारी के लिए मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना को शुरू करने के लिए मंत्रिमंडल से बैठक किया था। यदि आप भी असम के सरकारी कर्मचारी है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसका पूरा प्रोसेस हमने नीचे बताया है।
Step 1 : पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करें !
- मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाना है जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद इस तरह का पेज खुलकर आ जाएगा, यहां आपको Beneficiary Login/Registration के नीचे CLICK HERE पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद Select One में आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेगा, यहां आपको EMPLOYEE का चयन करना है।
- इसके बाद आपको फिर से Select One में PAN Number का चयन करना है।
- पैन नंबर का चयन करने की पश्चात आपको अपना पैन नंबर डालना है, उसके बाद मोबाइल नंबर डालकर PROCEED वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर वेरिफिकेशन करना है।
- OTP वेरिफिकेशन करने के बाद अगले पेज में आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जहां आपको सभी जानकारी को सही तरह से भरना है।
- इस फॉर्म में आपको सरकारी एंप्लॉय कैटिगरी तथा आपके परिवार की पूरी जानकारी को भरना है।
Step 2 : आवेदक पोर्टल में अपने परिवार की सदस्य को जोड़े !
- ऊपर बताएं की स्टेप को पूरा करने के बाद पेज को स्क्रोल कर निचे की जाना है, निचे आपको ADD DEPENDANT पर क्लिक करना है।
- अब यहां आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को एक-एक कर डीटेल्स भरना है उसके बाद अंत में ADD वाले विकल्प में क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको अपने परिवार के जिस भी सदस्य का नाम पहले जोड़ना है उसको क्लिक करना है। उसके बाद Name, Gender तथा Date of Birth डालकर ADD वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसी तरह से आपको अपने परिवार के सभी सदस्य का नाम जोड़ना है।
- सभी जानकारी को भरने की पश्चात अंत में आपको Summit For Approval के विकल्प में क्लिक करना है। सबमिट पर क्लिक करते ही आपका आवेदन रिव्यू पर चला जाएगा।
इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के बाद आप मुख्यमंत्री लोक सेवा आरोग्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Mukhymantri Lok Sevak Arogya Yojana Card डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज कुछ इस तरह को देखने को मिलेगा यहां आपको Login का विकल्प देखने को मिल रहा होगा। जहा आपको अपना Login Id तथा Password डालकर लॉगिन करना है।
- लोगिन करने के पश्चात मुख्यमंत्री लोक सेवा आरोग्य योजना एक डैशबोर्ड आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- पेज में आपको Download का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अब आपको सभी आवश्यक जानकारी को भरना है उसके बाद Summit पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके डिवाइस में PDF के रूप में कार्ड डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा, जिसे आपको प्रिंट आउट निकालना है।
तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप अपने मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना का कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
FAQs –
मुख्यमंत्री लोक सेवा आरोग्य योजना का Toll Free Number क्या है?
किसी भी तरह के शिकायत तथा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मुख्यमंत्री लोक सेवा आयोग योजना के टोल फ्री नंबर 1800 309 3945 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
क्या मैं मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना का लाभ ले सकता हूं?
हां, यदि आप असम के रहने वाले निवासी हैं और आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के परिवार को क्या लाभ प्राप्त होता है?
लोक सेवक आरोग्य योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख का मेडिकल सेवा प्राप्त होता है।
इन्हें भी पढ़े :-