Himachal Pradesh Sahara Yojana : हमारे देश में ऐसे करोड़ो गरीब परिवार हैं जो पैसे को आर्थिक तंगी के कारण से अपना या अपने परिवार के दुसरे किसी सदस्य का गंभीर बीमारियों के समय सही तरह से इलाज नहीं कर पाते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के निम्न वर्ग के लोगों को गंभीर बीमारियों के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का शुरूआत किया गया है।
राज्य सरकार के इस योजना के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का अच्छे से इलाज करने के लिए सरकार की तरफ से प्रति महीने आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है ताकि वह निश्चित होकर अच्छी तरह से बीमारी का इलाज कर सके। यदि आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य के रहने वाले निवासी हैं और आप राज्य सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहे हैं इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको हिमाचल प्रदेश सहारा योजना संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं तो आप पोस्ट में बांटे बने रहें।
Himachal Pradesh Sahara Yojana : Overview
आर्टिकल का नाम | Himachal Pradesh Sahara Yojana |
योजना का नाम | Himachal Pradesh Sahara Yojana |
किसने शुरू किया | हिमाचल प्रदेश सरकार ने |
लाभ | ₹3000/- महीना |
लाभार्थी | केवल गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग |
आवेदन करने का तरीका | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://sahara.hpsbys.in/ |
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना | Himachal Pradesh Sahara Yojana
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से राज्य के गरीब वर्ग से संबंध रखने वाले लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Himachal Pradesh Sahara Yojana का शुरुआत किया था। शुरुआत में इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थियों को ₹2000/- महीना दिया जाता था लेकिन इसमें बदलाव करते हुए सरकार ने ₹3000/- महीना कर दिया है। यानी की कुल मिलाकर राज्य सरकार के इस योजना के तहत अब सरकार प्रत्येक गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ₹48000 का वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करने वाला है।
बता दे की राज्य सरकार के इस योजना का लाभ कैंसर, मस्कुलर, डिस्ट्रॉफी, पार्किंसंस, पैरालिसिस, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया एवं रिनल फैलियर जैसे बीमारियों को कवर करने के लिए केवल दिया जाता है। राज्य सरकार के इस योजना के तहत गरीब लोगों को उनके गंभीर बीमारी के समय लंबे समय तक आर्थिक सहायता दिया जाएगा जिससे वह अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का बीमारी के समय सही तरह से इलाज कर सके।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य
राज्य सरकार के इस योजना को संचालन करने के पीछे मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के उन गरीब तथा असहाय लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान समय में राज्य के साथ-साथ देश में भी कई सारे एसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारन वह गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं कर पाते हैं जिसके कारण से उन्हें कष्ट से जीवन यापन करना पड़ता है।
राज्य सरकार के इस योजना के संचालन से केवल हिमाचल प्रदेश के गरीब लोग जो बीमारी का सामना करते हैं उन्हें प्रति महीना ₹3000 का वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार के इस योजना का लाभ पा कर प्रत्येक व्यक्ति अपने बीमारियों को अच्छे से इलाज करवा सकता है और एक स्वच्छ और अच्छा जीवन जी सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस योजना के पीछे एक ही लक्ष्य रखा है जो है की कोई भी राज्य का व्यक्ति पैसे की आर्थिक तंगी के कारण से अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज करने से वंचित न रह जाए।
इसे भी पढ़े :- हिमाचल प्रदेश शगुन योजना | Himachal Pradesh Shagun Yojana
Himachal Pradesh Sahara Yojana में किस बीमारी पर आर्थिक सहायता मिलता?
बता दे कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगों को बीमारियों का इलाज कराने हेतु आर्थिक सहायता दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से कुछ बीमारियों पर ही सहायता प्रदान किया जाता है जो इस तरह से है :
- कैंसर
- मस्कुलर
- डिस्ट्रॉफी
- पार्किंसंस
- पैरालिसिस
- हीमोफीलिया
- थैलेसीमिया
- रिनल फैलियर
Himachal Pradesh Sahara Yojana के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना को शुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा 2019-20 के बजट के दौरान किया गया था।
- योजना के अंतर्गत 14 बड़े अस्पतालों को शामिल किया गया है जिनमें से सबसे बड़ा नाम इंदिरा गांधी स्वास्थ्य अस्पताल है।
- शुरुआत में योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा केवल 6000 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था।
- राज्य सरकार के इस योजना के अंतर्गत बीमारी में होने वाला खर्चा सरकार के द्वारा दिया जाता है।
- सरकार की इस योजना के माध्यम से अब बीमार रोगियों को सरकार ₹3000 की सहायता राशि प्रदान करता है।
- सरकार के द्वारा दिए जाने वाला सहायता राशि लोगों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है जिस पैसे से वह गंभीर बीमारी होने पर अपना सही से इलाज कर पाए।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के पात्रता | Himachal Pradesh Sahara Yojana Eligibility
- राज्य सरकार की इस योजना का लाभ केवल उन्हें दिया जाता है जो बीमारी से पीड़ित होने का सबूत पेश करते हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का भी होना चाहिए।
- सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास चार लाख रुपए से अधिक का कमाई साधन नहीं होना चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक के परिवार का कोई सदस्य अगर सरकारी सेवा प्रदान करता है तो उसे स्थिति में उसे लाभ नहीं मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Himachal Pradesh Sahara Yojana Important Documents
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बीमारी का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ट्रीटमेंट रिकॉर्ड
- बैंक खाता विवरण
हिमाचल प्रदेश से सहारा योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply Himachal Pradesh Sahara Yojana
- हिमाचल प्रदेश सहारा योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से देखने को मिलेगा। यहां आपको होम पेज पर New Registration पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा जहां आपको अपना आधार नंबर डालकर Submit पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात अगले विकल्प में आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आयेगा जहां आपको सभी जानकारी को भरना है।
- उसके पश्चात Save & Next के विकल्प पर क्लिक करना है।
- सभी जानकारी को भरने के पश्चात आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात एक नया फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपना सारा बैंक डिटेल्स भरना है।
- इसके पश्चात आपको अंत में सबमिट कर देना है। सबमिट करते ही आपका ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Offline Apply Himachal Pradesh Sahara Yojana
यदि आप Himachal Pradesh Sahara Yojana ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के “आशा कार्यकर्ताओं” से संपर्क कर सकते हैं। इस योजना को लेकर आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता लोगों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में मदद भी करती है।
जिसके लिए आशा को लोगों को इस योजना को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए ₹200 तक पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटना है बस अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता के पास जाकर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कैसे करें? | How to Check Application Status Himachal Pradesh Sahara Yojana
- एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- होम पेज पर आपको Know Your Status का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपके सामने हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का एप्लीकेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
इसे भी पढ़े :- बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही ₹10000 तक का लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें? | How to Check Payment Status Himachal Pradesh Sahara Yojana
- हिमाचल प्रदेश सहारा योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको इसके होम पेज पर चले जाना है।
- होम पेज में आपको Check Payment Status के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा जहां आपको अपना रजिस्टर्ड आधार नंबर को भरना है फिर सबमिट पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका पेमेंट स्थिति खुलकर आ जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
FAQs
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का लाभ किसे प्राप्त होता है?
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के कमजोर वर्गों के लोग जो गंभीर बीमारियों का सामना करते हैं उन्हें दिया जाता है।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना में लाभार्थियों को कितना लाभ दिया जाता है?
हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना के तहत ₹3000 प्रति महीना वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना में लोगों को पहले कितना लाभ प्राप्त होता था?
राज्य सरकार के इस योजना में पहले लोगों को ₹2000 महीना दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब ₹3000 कर दिया गया है।