जैसा कि हम सभी को पता है केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लोगों के कल्याण के लिए स्वास्थ बीमा योजना चलाती है। इसी प्रकार से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आयुष्मान भारत के तर्ज पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) का शुरूआत किया गया है।
इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थियों को अब प्रत्येक वर्ष 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की बात रखी गई है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य के पात्र परिवारों को मुफ्त में इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार के इस योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आसानी से अपना इलाज कर सकते हैं।
राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को संचालन करने के लिए 3500 करोड रुपए का बजट पास किया गया है। ऐसे में अगर आप चिरंजीवी सहायता बीमा योजना का लाभ लेने को लेकर इच्छुक हैं तो आज का यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 – एक नजर
आर्टिकल का नाम | Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana |
योजना का नाम | Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana |
योजना का प्रकार | State Government Schemes |
राज्य | राजस्थान |
किसने शुरू किया? | राजस्थान सरकार द्वारा |
किसे लाभ मिलेगा? | आर्थिक रूप से कामचोर परिवार को |
वित्तीय सहायता | 25 लाख रुपए |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
राजस्थान सरकार की बड़ी घोषणा अब सभी परिवार को मिलेगा 25 लाख रुपए तक का स्वस्थ बीमा – Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana
राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुरूआत किया गया है। इस योजना की शुरुआत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 1 मई 2021 को किया गया था। योजना के तहत प्रत्येक परिवारों को शुरुआत में 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ बीमा दिया जाता था जिसमें अब बदलाव कर 25 लाख रुपए कर दिया गया है।
इसके साथ इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक परिवारों को 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ लेकर राज्य का प्रत्येक निवासी मुफ्त में गंभीर बीमारियों का इलाज कर सकता हैं। आपको बता दे कि इस योजना के तहत लाभ सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है लेकिन जो पात्रता को पूर्ण नहीं करता है उन्हें सालाना 850 रुपए का प्रीमियम भुगतान करना होता है।
मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना 2024 (पुरी जानकारी)
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा स्वास्थ्य योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य कारण राज्य के परिवारों को स्वास्थ बीमा का लाभ प्रदान करना है ताकि आर्थिक रूप से कामचोर परिवार समय पर अपना इलाज कर सके। इसके लिए सरकार द्वारा सालाना अब 25 लाख रुपए स्वास्थ बीमा के लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के तहत पात्र परिवार सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मुक्त इलाज करवा सकता हैं। योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र परिवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के कुछ मुख्य विशेषताए
- इस योजना के तहत फंगस, कैंसर, पैरालिसिस, न्यू सर्जरी, हार्ट सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, कोविड -19 जैसे बीमारियों का इलाज होता है।
- चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सरकार मरीज अस्पताल में भर्ती होने के दिन से 5 दिन पहले से लेकर छुट्टी होने के 15 दिन बाद तक का खर्च वहन किया जाएगा।
- वर्तमान समय तक इस योजना के तहत 1 करोड़ से भी ज्यादा परिवार जुड़ चुके हैं।
- वहीं अब तक 15 लाख ऐसे लोग हैं जो इस योजना के तहत इलाज की सुविधा प्राप्त कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ | Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Benefits
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ राजस्थान के सभी नागरिक ले सकते हैं।
राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उन परिवारों को आसानी से प्राप्त होता है जो गरीब रेखा के अंतर्गत अपना जीवन यापन करते हैं। - चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब प्रत्येक वर्ष गंभीर बीमारियों के लिए सरकार द्वारा 25 लाख तक का निशुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा।
- इसके अलावा जो भी परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्र के अंतर्गत नहीं आता है उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक वर्ष 850 रुपए बीमा करवाना होता है।
- राजस्थान सरकार की इस योजना का लाभ सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पंजीकृत अस्पतालों में ही निशुल्क उपचार की सुविधा होती है।
- इस योजना के संचालन से राज्य के नागरिक पैसों की आर्थिक तंगी होने के बावजूद भी अपना निशुल्क इलाज कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Eligibility
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ लेने के लिए राजस्थान के लोगों को कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा जो इस प्रकार से है –
- राज्य सरकार के इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी लोगों को ही दिया जाएगा।
- योजना के तहत गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाली परिवार को ही लाभ प्राप्त होता है।
- राज्य के लघु एवं सीमांत किसान इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं जबकि ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों के साथ राज्य के सभी संविदा कर्मचारी पात्र माने जाएंगे।
- वहीं राज्य के अन्य शेष परिवारों को 850 रुपए का सालाना भुगतान करना होता है।
- राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना में उम्र पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Important Documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- एसएसओ आईडी
प्रदेश की 1.5 लाख महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण, पूरी जानकारी यहां देखें
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? | How to
Online Registration Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Benefits
राजस्थान के रहने वाले इच्छुक नागरिक जो सरकारी या फिर इस योजना से संबंध रखने वाले अस्पताल में चिकित्सा उपचार प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना के लिए पंजीकरण करवाना चाहता है वह नीचे बताइए जानकारी के आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण कर लाभ ले सकता है –
- राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है जिसका होम पेज कुछ इस प्रकार से देखने को मिलेगा।
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन पंजीकरण का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा जहां आपको एसएसओ आईडी की मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लोगिन करने के पश्चात आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको Registration For Chiranjeevi Yojana पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे जहां आपको अपने अनुसार फ्री या फिर पैड में से किसी एक का चयन करना है।
- चयन करने के बाद अगले विकल्प में आपको अपना जन आधार कार्ड संख्या दर्ज करना है। इसके पश्चात Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले विकल्प में आपके परिवार के सभी सदस्य का नाम देखने को मिलेगा जहां आपको किसी एक नाम पर क्लिक कर डिजिटल हस्ताक्षर करने के लिए ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसमें पूछी गई जरूरी जानकारी को भरना है फिर अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- सबमिट करने के बाद आप इसका प्रिंट आउट सुरक्षितनिकाल कर अपने पास रख ले।
तो दोस्तों कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड डाउनलोड कैसे करें? | How to Download Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Card
दोस्तों यदि आपने पहले से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और आप इसके कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे बताइए की स्टेप को पहले फॉलो करें –
- चिरंजीवी कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- सबसे पहले आपको SSO Id की मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- पोर्टल में लोगिन करने के पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको Registration For Chiranjeevi Yojana के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको किसी एक आईडी का चयन करना है और आईडी नंबर को दर्ज कर Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके पास साथ अगले विकल्प में आपके पूरे परिवार का विवरण खुलकर आ जाएगा जिसे अच्छी तरह से चेक करने के बाद आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर स्वास्थ बीमा कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऊपर बताएंगे जानकारी के आधार पर आप स्वास्थ बीमा कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।