राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा साक्षरता दर को बढ़ाने का प्रयास हर संभव किया जा रहा है जिसके लिए देश के युवाओं को शिक्षा की तरह प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इसी प्रकार से बिहार सरकार ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना (Civil Seva Protsahan Yojana) का शुरूआत किया है जिसके माध्यम से राज्य के सिविल सेवा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का संचालन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसमें मुख्य तौर पर बिहार राज्य के रहने वाले छात्रों को लाभ प्राप्त होता है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बिहार सरकार द्वारा चलाए कर है Civil Seva Protsahan Yojana संबंधित सभी जानकारी बताने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana – एक नज़र
आर्टिकल का नाम | Bihar Civil Seva Protsahan Yojana |
योजना का नाम | Civil Seva Protsahan Yojana |
योजना का प्रकार | State Government Schemes |
किसने शुरू किया? | बिहार सरकार द्वारा |
लाभ | 50 हज़ार रूपए से 1 लाख तक का प्रोत्साहन राशि |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | fts.bih.nic.in/EBCScholarship |
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2024 | Bihar Civil Seva Protsahan Yojana
बिहार सरकार के द्वारा साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है जिसमें सिविल सेवा उत्तीर्ण छात्रों के लिए सरकार द्वारा Civil Seva Protsahan Yojana का शुरूआत किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर आगे की तैयारी के लिए उसे 50 हज़ार रूपए दिए जाएंगे।
साथ ही संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को एक लाख तक का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगा। यह राशि लाभार्थी के बैंक के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
बिहार छात्रावास अनुदान योजना 2024 (पूरी जानकारी)
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं Civil Seva Protsahan Yojana को मुख्य तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 हज़ार रूपए से लेकर 1 लाख तक का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होता है।
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लाभ | Civil Seva Protsahan Yojana Benefits
- सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का संचालन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
- इस योजना के तहत लाभ मुख्य तौर पर बिहार राज्य के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सिविल सेवा में प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- Civil Seva Protsahan Yojana का लाभ राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021 में कुल 22 महिलाओं को लाभ मिला था।
- वही योजना के तहत बिहार लोक सेवा पटना द्वारा आयोजित संयुक्त परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 50 हज़ार रुपए तक का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होता है।
- वही संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 1 लाख रुपए तक का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।
- इस योजना के द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अभ्यर्थियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता | Civil Seva Protsahan Yojana Eligibility
बिहार राज्य के रहने वाले इच्छुक अभ्यर्थी जो Civil Seva Protsahan Yojana का लाभ लेना चाहता है उन्हें कुछ जरूरी पात्रता को पूर्ण करना होगा जो इस प्रकार से है –
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अभ्यर्थी बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ मुख्य तौर पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के श्रेणी वर्ग के आवेदक को ही प्राप्त होगा।
- वही योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होना होता है।
- इस योजना का लाभ एक अभ्यर्थी को केवल एक ही बार अधिकतम प्राप्त होता है।
- वही जो विद्यार्थी पहले से किसी समान योजना का लाभ ले चुका है उस स्थिति में उसे लाभ नहीं मिलेगा।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Bihar Civil Seva Protsahan Yojana Important Documents
बिहार राज्य के रहने वाले सभी वे अभ्यर्थी जो Civil Seva Protsahan Yojana का लाभ लेना चाहता है उन्हें आवेदन करना होगा आवेदन में आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- परीक्षा में उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट
- बैंक खाता विवरण
- ईमेल आईडी
- पासवर्ड साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना 2024 (पुरी जानकारी)
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Online Apply Civil Seva Protsahan Yojana
बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना आवेदन करने के लिए आप नीचे बताइए स्टेट को फॉलो करें –
- सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर आपको New Registration का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जहां आपको पूछेंगे जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी को भरने के बाद नीचे Registar के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पास साथ Registered User Click Here to Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले विकल्प में यूजर आईडी और पासवर्ड कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको ध्यानपूर्वक भरना है।
- आवेदन फार्म को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को स्कैन कर अपलोड करना है।
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है क्लिक करने के साथ ही आपका आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने की पश्चात आप बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का लाभ ले सकते हैं।
FAQs –
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का संचालन किस राज्य में किया जा रहा है?
Civil Seva Protsahan Yojana का संचालन बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है।
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सिविल सेवा में अभ्यर्थी ही आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत कितना प्रोत्साहन राशि प्राप्त होता है?
बिहार सरकार के इस योजना के तहत 50 हज़ार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का प्रोत्साहन राशि दिया जाता हैं।