Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 – राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है जिसके लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के योजनाओं को भी शुरूआत किया जाता है। इसी प्रकार से बिहार सरकार द्वारा एक नई योजना का शुरूआत किया गया है जिसमें मुख्य तौर पर राज्य की बालिकाओं को लाभ प्राप्त होगा।
बिहार सरकार के द्वारा शुरू किए गए योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana – एक नज़र
आर्टिकल का नाम | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana |
योजना का नाम | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana |
किसने शुरू किया? | बिहार सरकार द्वारा |
किस लाभ मिलेगा? | राज्य की बालिकाओं को |
क्या लाभ मिलेगा? | 50 हज़ार रुपए |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://edudbt.bih.nic.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुरुआत बिहार सरकार द्वारा राज्य के बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए शुरू किया गया है जिसमें लड़कियों को सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा बालिकाओं को कुल 50 हज़ार रुपए का लाभ स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान किया जाता है।
सरकार के द्वारा यह धनराशि उनके जन्म से लेकर स्नातक पूरी होने तक अलग अलग किस्तों के रूप में प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ बिहार सरकार द्वारा 1.5 करोड़ बालिकाओं को दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार के इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ले सकती है। सरकार की तरफ से इस योजना में बालिकाओं को नैपकिन तथा स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सहायता प्रदान किया जाता है।
वर्तमान समय में कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाने वाली छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। इस योजना के तहत बिहार राज्य की प्रत्येक बालिका जो लाभ प्राप्त करना चाहती है वह 31 मार्च तक आवेदन कर सकती है। आपको बता दे की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से ही स्नातक करने छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2017-20 या 2018-21 सेशन में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें ही केवल लाभ मिलेगा।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2024 (पूरी जानकारी)
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य
बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुरुआत मुख्य तौर पर बिहार राज्य के रहने वाले बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभ लेकर कन्याएं स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकती है जिसमें उन्हें आर्थिक की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेकर बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी साथ ही बालिकाओं का उज्जवल भविष्य का निर्माण भी होगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना का लाभ मुख्य तौर पर बिहार राज्य के रहने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
- बिहार सरकार के द्वारा योजना के अंतर्गत कुल 50 हज़ार रुपए की धनराशि स्नातक पूरी करने तक दी जाती है।
- यह धनराशि कन्याओं के जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री पूरी हो जाने तक कन्याओं को किस्तों के रूप में प्राप्त होता है।
- योजना के तहत सरकार की तरफ से 1.5 करोड़ बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
- इसके अलावा योजना के तहत सरकार के द्वारा सेनेटरी नैपकिन तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सहायता प्रदान किया जाता है।
- सरकार के द्वारा इस योजना के तहत 300 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है जिसमें जाति और धर्म के आधार पर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से राज्य के साक्षरता दर में भी वृद्धि देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली राशि
विवरण का प्रकार | सहायता राशि |
सेनेटरी नेपकिन पर | 300 रूपये |
यूनीफोर्म के सहायता राशि (1 से 2 वर्ष की आयु) | 600 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु पर | 700 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु पर | 1000 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु पर | 1500 रूपये |
क्लास 12th पास करने पर | 25000 रूपये |
ग्रेजुएट | 50000 रूपये |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Eligibility
- इस योजना का लाभ मुख्य तौर पर बिहार राज्य के रहने वाली बालिकाओं को प्राप्त होता है।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बालिका गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करती है तभी उसे लाभ मिलेगा।
- वहीं परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या सेवा प्रदान करता है तो उस स्थिति में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा।
- वहीं परिवार का कोई सदस्य अगर आयकर दाता का हिस्सा भी होता है तो उस स्थिति में लाभ नहीं दिया जाता है।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बालिका का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ मुख्य तौर पर बिहार राज्य की अविवाहित बालिकाओं को ही प्राप्त होता है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Important Documents
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इंटर का मार्कशीट
- स्नातक का मार्कशीट
- एक्टिव मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन पत्र भरने से पहले ध्यान देने वाली बातें
बिहार राज्य के रहने वाले वे सारे बालिका यह जो Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ लेने के लिए चाहती है उन्हें आवेदन करना होगा आवेदन करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना होगा जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं –
- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आपको इसके पोर्टल पर पंजीकरण करना है।
- आप अगर महाविद्यालय की सूची पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है तो अपने विश्वविद्यालय के रजिस्टर से संपर्क करें जहां से आप विश्वविद्यालय की नाम सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
- योजना के तहत एक विद्यार्थी एक से ज्यादा आवेदन पत्र नहीं भर सकता है आवेदन पत्र भरने में आपसे सभी दस्तावेज कुछ इस प्रकार से होने चाहिए जैसे कि विद्यार्थी का फोटो 50 KB से कम होना चाहिए तथा उसका आकार 200×300 PX का होना चाहिए।
- जबकि आधार कार्ड ब्लैक एंड व्हाइट PDF फाइल में होनी चाहिए जिसकी साइज 500 KB या उससे काम का होना जरूरी है। इसी प्रकार से निवास प्रमाण पत्र ब्लैक एंड व्हाइट PDF फाइल में अपलोड की जाती है जिसका फाइल 500 KB से कम होगा।
- वहीं बैंक पासबुक की फोटो कॉपी भी ब्लैक एंड व्हाइट और उसका भी साइज 500 कब से कम होगा जो पीडीएफ फाइल में अपलोड होगी। वहीं ग्रेजुएशन मार्कशीट या फिर पासिंग मार्कशीट को भी ब्लैक एंड व्हाइट PDF फाइल में बनाकर 500 KB से कम में अपलोड करना होगा।
- आवेदन पत्र को भरते समय सबसे पहले आपको आवेदन की पूरी तरह से अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही सबमिट के बटन पर क्लिक करना है अन्यथा आप बाद में इसका संशोधन नहीं कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र की प्रति प्रिंटआउट अपने पास हमेशा सुरक्षित रखना है। यदि आपको आवेदन पत्र को भरने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसके लिए आप भी नीचे दिए गए नंबर या फिर जीमेल में सहायता से सहायता ले सकते हैं।
Helpline Number – 82928 25106, 9534 547098, 8986294256, 23323
Email ID : dbtbiharapp@gmail.com
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
बिहार राज्य की रहने वाली प्रत्येक वह बालिका जो Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ लेना चाहती है वह नीचे बताएं की स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है –
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक + 2) योजना के लिए आवेदन करें (Link-1) या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक + 2) योजना के लिए आवेदन करें (Link-2) में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको Click Here to Apply के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले विकल्प में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर कैप्चा कोड एवं पूछे गए जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- इसके बाद अगले विकल्प में एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको भरना है।
- फिर जरूरी दस्तावेजों की पर्ची को स्कैन कर अपलोड करना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
बिहार छात्रावास अनुदान योजना 2024 (पूरी जानकारी)
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन स्थिति कैसी देखे? | How to Check Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Application Status
- आवेदन स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- जहां आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक + 2) योजना के लिए आवेदन करें (Link-1) या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक + 2) योजना के लिए आवेदन करें (Link-2) में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले विकल्प में आपको Click Here to Application Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और फिर Search के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपका आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगा।