मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024 (पूरी जानकारी) | Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Apply Process, Eligibility, Documents

You are currently viewing मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024 (पूरी जानकारी) | Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Apply Process, Eligibility, Documents
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2024 जैसा कि किसानों के लिए खुले आवारा पशु एक बड़ी समस्या होता है। आवारा पशुओं के द्वारा किसानों के फसल को बर्बाद कर दिया जाता है। आवारा पशुओं के द्वारा फसलों को बर्बाद कर देने के कारण से अक्सर किसान अपने खेतों में कांटेदार बाड़ लगते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस बाड़ पर पाबंदी लगा दिया गया है। दरअसल तार बाड़ लगाने से पशु घायल हो जाते है जिनको रोकने के लिए सरकार के द्वारा तार बाड़ पर पाबंदी लगाया गया है।

तार बाड़ पर पाबंदी करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के फसलों को आवारा पशुओं से बचने के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत खेतों में बाड़ लगाने पर किसानों को 60% का अनुदान (60% Grant to Farmers for Fencing Their Fields) दिया जाएगा। बता दें की सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह अनुदान किसानों को काटे तार बाड़ पर नहीं बल्कि सोलर फेंसिंग बाड़ पर दिया जाएगा जिस पर 12 वोल्ट का करंट हमेशा प्रभावित होगा।

ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले किसान है और आप अपने खेतों में सोलर फेंसिंग बाड़ लगाने को लेकर इच्छुक है तो आप राज्य सरकार के खेत सुरक्षा योजना (Khet Suraksha Yojana) के तहत आवेदन कर अपने खेतों में सोलर फेंसिंग बाड़ लगवा सकते हैं। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना (Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana) संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं।

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2024 – Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana
योजना का नामMukhyamantri Khet Suraksha Yojana
किसने शुरू किया? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने
संबंधित विभाग का नाम उत्तर प्रदेश कृषि विभाग
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसा
लाभ 60% या 1.43 लाख रुपए  
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन/ऑफलाइन  
अधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024 | Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का शुरूआत किया गया है जिसका लाभ लेकर किसान अपने खेतों में बाड़ लगवा कर आवारा पशुओं से फसलों को बचा सकते हैं। दरअसल खेतों में बाड़ न लगने के कारण से आवारा खुले पशु अक्सर किसानों को फसल बर्बाद कर देते हैं जिसके कारण से किसानों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सरकार के द्वारा किसानों के इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत सोलर फेंसिंग बाड़ पर सब्सिडी दिया जा रहा है जिसमें मुख्य तौर पर किसानों को 60% का अनुदान दिया जाता है। बता दे की सोलर फेंसिंग बाड़ पर हमेशा 12 वोल्ट का करंट प्रभावित होता है जिसको छूने से पशुओं को हल्का झटका लगेगा। लेकिन इसमें किसी भी प्रकार के पशुओं को खतरा नहीं होता है।

ऐसे में अगर आप भी एक किसान है और अपने आप अपने खेतों के फसलों को आवारा पशुओं से बचने के लिए बाड़ लगाना चाहते हैं सरकार के Khet Suraksha Yojana के तहत आपको आवेदन करना होगा जिसमें सरकार के द्वारा प्रति हेक्टर जमीन पर आपको 60% तक का अधिकतम अनुदान दिया जाएगा। आप नीचे बताइए जानकारी के आधार पर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा सहायता योजना 2024 (पूरी जानकारी)

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाला अनुदान राशि

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा Khet Suraksha Yojana में मुख्य तौर पर किसानों को खेतों में बाड़ लगाने पर 60% या अधिकतम 1.43 लाख रुपए का अनुदान (60% or Maximum Grant of Rs 1.43 lakh on Fencing the Fields) दिया जाता है। सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह अनुदान प्रति हेक्टेयर जमीन पर दिया जाता है जिसका लाभ राज्य का प्रत्येक किसान आवेदन कर प्राप्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए 350 करोड रुपए का बजट प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले किसानों को बता दे की सरकार के द्वारा Khet Suraksha Yojana को संचालन करने के लिए कुल 350 करोड रुपए का प्रस्ताव किया गया है जिसका संचालन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा। राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेकर किसान अपने खेतों में सोलर फेंसिंग बाड़ लगवा कर आवारा पशुओं से फसल को बचा सकेंगे।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों के फसलों को आवारा पशुओं से बचाना है जिसके लिए किसानों के खेतों में सोलर फेंसिंग बाड़ लगाने का कार्य किया जाएगा। राज्य का प्रत्येक किसान जो अपने खेतों में इस बाड़ को लगाने को लेकर इच्छुक ही उन्हें सरकार की तरफ से अनुदा प्रदान किया जाता है जिसका लाभ लेकर किसानों के आमदनी में वृद्धि होगा।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लाभ और विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का संचालन मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को लाभ प्राप्त होता है।
  • सरकार के इस योजना के तहत खेतों में बाड लगाने के बाद किसानों का फसल नुकसान नहीं होगा।
  • इसके अलावा जो आवारा पशु किसानों के फसल को बर्बाद कर दे रहे थे उनका फसल बर्बाद नहीं होगा।
  • Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के तहत किसानों के खेतों में सोलर फेंसिंग बाड़ लगाए जाएंगे जिसमें हमेशा 12 वोल्ट का करंट प्रभावित होगा।
  • जैसे ही जानवरों के द्वारा इस बाड़ को छुआ जाएगा एक सायरन बजेगा साथ है कि जानवरों को हल्का करंट महसूस होगा लेकिन जानवरों को किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं होगा।
  • Khet Suraksha Yojana का संचालन पूरे राज्य में किया जाएगा इसके लिए सरकार द्वारा 350 करोड रुपए का निवेश किया जाना है।
  • सरकार की इस योजना में किसानों को 60% या अधिकतम 1.43 लाख का अनुदान दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना 2024 (पूरी जानकारी)

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Eligibility

उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसानों अपने खेतों में बाड़ लगाने को लेकर इच्छुक हैं उन्हें कुछ जरूरी पत्रताओं को पूर्ण करना होगा उसके पश्चात ही उन्हें लाभ दिया जाएगा जो इस प्रकार से है –

  • मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का लाभ मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले किसानों को दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान वर्ग से होना चाहिए।
  • वहीं राज्य सरकार के इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के छोटे-बड़े, लघु, सीमांत सभी किसानों को प्राप्त होगा।
  • Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • वहीं आवेदक के पास खेती के लिए योग्य भूमि का होना भी आवश्यक होता है।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज | Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Important Documents

उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसान जो Khet Suraksha Yojana का लाभ लेना चाहता है उनको आवेदन करने में कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana

उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले वे सारे किसान जो राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का लाभ लेने को लेकर इच्छुक हैं और वह अपने खेतों में सोलर फेंसिंग बाड़ लगाने चाहते हैं उनको आवेदन करना होगा। लेकिन वर्तमान समय में सरकार के द्वारा इसके आवेदन की मांग नहीं की गई है और न ही अब तक इसका आवेदन शुरू किया गया है।

परंतु मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना के आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा वहीं जल्दी इसके आधिकारिक पोर्टल को भी लॉन्च किया जाएगा। जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana को लेकर कोई भी सूचना जैसे आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक पोर्टल या अन्य कोई खबर जारी की जाती है सभी जानकारी हम आपको इसी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे तो आप हमारे साथ टेलीग्राम तथा व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े।

FAQs –

उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना के तहत किसानों को कितना लाभ प्राप्त होगा?

उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना के तहत किसानों को खेतों में बाड़ लगाने पर अधिकतम 1.43 लाख रुपए का अनुदान प्राप्त होगा।

खेत सुरक्षा योजना का संचालन किस राज्य में किया जा रहा है?

खेत सुरक्षा योजना का संचालन मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य में किया जा रहा है।

खेत सुरक्षा योजना के तहत सरकार कितना प्रतिशत सब्सिडी देगा?

सरकार के इस योजना के तहत किसानों को अधिकतम 60% का अनुदान मिलेगा।

खेत सुरक्षा योजना के आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार के इस योजना को लेकर सरकार द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply