Mukhymantri Kanya Vivah Yojana : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाले परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवार की बेटियों को शादी के लिए ₹55000 तक का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। वहीं सरकार की इस योजना के तहत सामूहिक विवाह करने पर भी राज्य सरकार द्वारा योगदान राशि दिया जाता है।
राज्य सरकार के इस योजना से पहले ₹51000 की राशि दी जाती थी लेकिन इसे बढ़ाकर ₹55000 तक कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संबंधित सभी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।
Mukhymantri Kanya Vivah Yojana : Overview
आर्टिकल का नाम | Mukhymantri Kanya Vivah Yojana |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
योजना का प्रकार | मध्य प्रदेश सरकारी योजना |
किसने शुरू किया? | मध्य प्रदेश सरकार ने |
लाभ | 55,000 रूपये |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना | Mukhymantri Kanya Vivah Yojana
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के द्वारा किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब रेखा के अंतर्गत पाए जाने वाले परिवार जो जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के होते है उनके बेटियों की शादी के लिए सरकार की तरफ से ₹55000 तक का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटियों का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक का होना चाहिए वही जिस लड़के से विवाह हो रहा है उसका उम्र कम से कम 21 वर्ष तक होना चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।
Mukhymantri Kanya Vivah Yojana के पीछे सरकार का उद्देश्य
मध्य प्रदेश राज्य में ऐसे बहुत से परिवार है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण से वह अपने बेटियों की शादी नहीं कर पाते हैं। ऐसे बहुत से लोग अपनी बेटियों की शादी कराने के लिए तरह-तरह के लोन ले लेते हैं। जिसके कारण से उनका जीवन लोन को चुकाने में ही चला जाता है।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खासतौर पर मध्य प्रदेश की रहने वाली बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुरूआत किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा परिवार की बेटियों को शादी के समय तक आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है जिससे परिवार के बेटी की शादी सही तरह से हो सकें।
Mukhymantri Kanya Vivah Yojana के लाभ और विशेषताएं
- राज्य सरकार के इस योजना से मध्य प्रदेश की सभी बेटियों को लाभ प्राप्त होने वाला है।
- योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निर्धन, गरीब, निराश्रित और जरूरतमंद परिवार की बेटियों तथा विधवा महिलाओं की शादी के लिए ही आर्थिक सहायता दिया जाता है।
- राज्य सरकार के इस योजना से सरकार की तरफ से विवाह के लिए ₹55000 तक का आर्थिक मदद किया जाता है।
- सरकार की इस योजना का लाभ लेकर विवाह में होने वाले खर्चों में परिवार का खर्चा कम होगा।
- योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान गृहस्थी की शुरुआत के लिए सरकार की तरफ से ₹38000 प्रदान किए जाएंगे।
- जबकि विवाह कार्यक्रम आयोजन के लिए आयोजन कर्ता को ₹6000 की राशि दिया जाता है।
- वही इस योजना के तहत ₹11000 लाभार्थी कन्या को प्रदान किया जाता है।
इसे भी पढ़े :- मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को मिलेगा ₹2000 तक का आर्थिक सहायता, जाने कैसे करे आवेदन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता | Mukhymantri Kanya Vivah Yojana Eligibility
- राज्य सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बालिका मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- बालिका के पास मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए तभी वह योजना की लाभ ले सकती है।
- वही योजना के तहत बालिकाओं को तभी लाभ प्राप्त होगा जब बालिका का उम्र कम से कम 18 वर्ष हो जाएगा।
- वही शादी करने वाले लड़का का उम्र 21 वर्ष तक होना चाहिए।
- इसके अलावा ऐसी महिला जो आर्थिक रूप से कमजोर है और वह पुनर्विवाह के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और उसका अगर कानूनी तरीके से तलाक हुआ है तो वह भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
- योजना का लाभ लेने के लिए कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरूरी होता है।
- योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्ति के लिए विवाह निर्धारित की गई तिथियां पर आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह संपन्न करना होता है।
- एकल विवाह करने की स्थिति में सरकार की तरफ से इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Mukhymantri Kanya Vivah Yojana Important Documents
यदि आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे हैं कन्या विवाह योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे :-
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र कोड
- बीपीएल कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एक्टिव मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया | Mukhymantri Kanya Vivah Yojana Offline Apply Process
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है जहां से आपको इसका आवेदन फार्म को PDF के रूप में डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के पश्चात आपको इसका प्रिंटआउट निकालना है।
- प्रिंट निकालने के पश्चात फॉर्म को आपको ध्यानपूर्वक भरना है उसके पश्चात सभी जरूरी दस्तावेजों को फ्रॉम के साथ अटैच करना है।
- इसके पश्चात आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत या अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं तो नगर निगम/नगर पालिका के कार्यालय में जाकर इस फॉर्म को जमा कर दें।
- तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Mukhymantri Kanya Vivah Yojana Online Apply Process
मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले सभी पात्र उम्मीदवार जो ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह नीचे बताई गई स्टेप को फॉलो करें :
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है। होम पेज में आपको पेज को आपको Login पर क्लिक करना है।
- क्लीक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा जहां आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना है।
- लोगिन करने के पश्चात एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसको आपको भरना है।
- सभी जानकारी को भरने की पश्चात अंत में आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को भरने के पश्चात अंत में सबसे नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपका मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।
इसे भी पढ़े :- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना | Mukhymantri Seekho Kamao Yojana
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लिस्ट चेक कैसे करें? | How to List Check Mukhymantri Kanya Vivah Yojana
- यदि आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची का एक क्षेत्र देखने को मिलेगा। इसके अंदर स्वीकृत हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा, जहां आपको जरूरी जानकारी को भरने के पश्चात सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपके सामने इससे जुड़ी सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी जिससे आप चेक कर सकते हैं।