Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023: राजस्थान उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेंगे 10000 रूपये तक

You are currently viewing Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023: राजस्थान उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेंगे 10000 रूपये तक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023 : यदि आप राजस्थान के रहने वाले छात्र या छात्रा में से कोई है तो आपके लिए खुशखबरी निकलकर आ रहा है। दरअसल आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 का Official Notification जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिस भी छात्र या छात्रा बोर्ड में अच्छे अंक से पास हुए हैं उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार की तरफ से 5000 रूपए वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होगा।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023 का लाभ पाने के लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसका शुरुआत 04 अक्टूबर से हो चुका है एवं अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट में जाकर मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकता है। इस पोस्ट में हमने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 आवेदन कैसे करें? योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता एवं योग्यता, योजना के लाभ क्या-क्या है? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दिया है।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023 : Overview

आर्टिकल का नाम Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023
योजना का नाम मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना
किसने शुरू किया राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान के छात्र और छात्राएं
आवेदन शुरू होने का तिथि04 अक्टूबर 2023
अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023
आवेदन करने का तरीका Online
आधिकारिक वेबसाईटClick Here

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023 के पीछे सरकार का उद्देश्य

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में रहने वाले छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका देना है। राजस्थान में ऐसे कई छात्र और छात्राएं है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। जिसे देखते हुए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया है।

इस योजना के तहत राजस्थान सरकार विद्यार्थियों को अपने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रीति वर्ष 5000 रुपए वित्तीय सहायता राशि देने वाला है जिसकी मदद से विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को सुधार सके। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के SSO पोर्टल पर SSO ID से आवेदन कर सकता है।

Rajasthan Higher Education Scholarship Yojana 2023, Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023, Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023 Application Form, Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023 Online Apply Kaise Kare, Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023 Educational Qualification, Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Last Date, Rajasthan Mukhyamantri Uch Siksha Chatravriti Yojana 2023 Apply Online form Date.

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Form Date

Mukhyamantri Uch Siksha Chatravriti Yojana Rajasthan 2023 अल्प आय वर्ग के बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 तक रखी गई है।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023 के लिए पात्रता एवं योग्यता

यदि आप राजस्थान के रहने वाले विद्यार्थी हैं और आप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 का लाभ पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ पात्रता एवं योग्यता से गुजरना होगा जो कुछ इस तरह से है:

  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जिस विद्यार्थी ने राजस्थान शिक्षा बोर्ड अजमेर से 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किया है वही इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की विरायत सूची में प्रथम 1 लाख विद्यार्थियों में आना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास किसी राष्ट्रीय बैंक में खाता होना चाहिए।
  • इन सब के अलावा जो इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहता है उसके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लख रुपए से कम होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने के लिए विद्यार्थी किसी हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ पहले से ना ले रहा हो तभी उसे इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाना चाहते है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे

  • दसवीं तथा 12वीं का मार्कशीट
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भामाशाह
  • जन आधार कार्ड
  • शपथ प्रमाण पत्र जो अन्य किसी प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ नहीं लेने का हो
  • वर्तमान पढ़ाई करने का पाठ्यक्रम की पर्ची

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 से मिलने वाले लाभ

राजस्थान के जो भी छात्र और छात्रा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 12वीं में अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए है तथा प्रथम एक लाख छात्र छात्राओं की सूची में नाम आया है उसे सरकार की तरफ से प्रति माह 500 रूपए दिया जाएगा। योजना के तहत सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिवर्ष केवल 10 माह ही इस योजना का लाभ देगा यानी प्रत्येक विद्यार्थी को एक साल में अधिकतम 5000 रुपए भुगतान किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 5 वर्षों तक योजना लाभ प्राप्त होगा। इसी बीच अगर विद्यार्थी ने पढ़ाई छोड़ दिया है तो वह जहां तक पढ़ाई किया हो उसे वही तक छात्रवृत्ति प्राप्त होगा। ओर अगर कोई दिव्यांग छात्र है तो उसे सरकार की तरफ से 1000 रुपए प्रतिमा प्राप्त होगा यानी की उसे साल में 10 माह इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस तरह से दिव्यांग छात्र को प्रत्येक साल 10,000 रूपए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार की तरफ से प्राप्त होगा।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023 Online Apply कैसे करें?

यदि आप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे बताएं की स्टेप को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाना है जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है।
Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2023
  • अगर आपका SSO ID / Username और Password पहले से नहीं बना है तो बगल में दिख रहे हैं Registration वाले विकल्प पर क्लिक कर आप अपना SSO ID बना सकते हैं।
  • Login होने के पश्चात एक नए पेज पर आपको Scholarship का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको Student Scholarship का ऑप्शन देखने को मिलेगा जहां आपको फिर से क्लिक करना है।
  • Student Scholarship के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको New Application पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना 2023 का Application Form खुलकर आ जाएगा।
  • जिसे आपको सही तरह से भरना है तथा मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड भी करना है।
  • अंत में आपको Submit वाले विकल्प पर क्लिक करना है। बाद में आप अपने SSO ID की मदद से अपने आवेदन की स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं।

तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया को फॉलो कर आप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन करते समय कितना शुल्क पेमेंट करना पड़ेगा?

आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं देना पे नही करना है, यह सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री है।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी को कितने वर्षों तक लाभ प्राप्त होगा?

इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को केवल 5 वर्षों तक लाभ देने वाला है।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में आवेदन कब तक किया जा सकता है?

राजस्थान के रहने वाले विद्यार्थी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 04 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी को कितना स्कॉलरशिप प्राप्त होता है?

इस योजना के तहत राजस्थान के रहने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 5000 रूपए का स्कॉलरशिप प्राप्त होता है।

Also Read :-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply