MP Kisan Anudan Yojana 2024 – यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले किसान है तो आपके लिए एक खुशखबरी निकाल कर आ रहा है। बता दे की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए एक नई योजना का शुरूआत किया गया है जिसका नाम किसान अनुदान योजना (Kisan Anudan Yojana) है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र (Agricultural Machinery) पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
ऐसे में मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले प्रत्येक किसान जो राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ प्राप्त करना चाहता है उनके लिए आज का यहां पोस्ट उपयोगी होने वाला है। हमने नीचे मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना (MP Kisan Anudan Yojana) संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताया है तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।
MP Kisan Anudan Yojana 2024 – एक नज़र
आर्टिकल का नाम | MP Kisan Anudan Yojana |
योजना का नाम | Kisan Anudan Yojana |
योजना का प्रकार | State Government Schemes |
किसने शुरू किया? | मध्य प्रदेश सरकार ने |
क्या लाभ मिलेगा? | कृषि उपकरण पर 50% का अनुदान |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | https://farmer.mpdage.org/ |
किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही है कृषि उपकरण पर 50% का अनुदान – MP Kisan Anudan Yojana 2024
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा Kisan Anudan Yojana का शुरूआत किया गया है जिसमें मुख्य तौर पर किसानों को लाभ प्राप्त होगा। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। राज्य का प्रत्येक किसान योजना के तहत अनुदान प्राप्त कर अपने आवश्यक यंत्रों को खरीद सकता है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत 30% से लेकर 50% का अनुदान प्रदान किया जाता है जिसमें किसानों को अधिकतम 40 हजार रूपए से 60 हजार रूपए के बीच अनुदान प्राप्त होता है। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले एक-एक किसान हैं तो आपके लिए यह योजना लाभदायक होने वाला है। Kisan Anudan Yojana का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा, आवेदन की विस्तृत जानकारी हमने नीचे प्रदान दी है।
सरकार दे रही है किसानों को 3 हॉर्स पावर वाले पंप सेट पर 50% का अनुदान
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना का शुरुआत करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को हो रहे हैं कृषि समस्याओं को खत्म करना है। दरअसल आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण से किसान अपने लिए जरूरी उपकरणों को खरीदने में असमर्थ होते है जिसके कारण से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान अनुदान योजना का शुरूआत किया गया है जिसमें कृषि उपकरण पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। सरकार के इस योजना का लाभ लेकर किसान नए-नए तरीके के उपकरण खरीद कर सकता हैं जिससे उन्हें कृषि में आसानी होगी।
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना के लाभ | MP Kisan Anudan Yojana Benefits
- मध्यप्रदेश किसान योजना का लाभ सभी किसान भाइयों को प्राप्त होता है।
- योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान किया जाता है जिसकी मदद से किसान अच्छे-अच्छे उपकरण खरीद सकता है।
- इस योजना के तहत किसानों को 30% से 50% का अनुदान प्रदान किया जाता है।
- जबकि योजना के तहत किसानों को अधिकतम 40,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक का अनुदान प्राप्त होता है।
- सरकार की इस योजना का लाभ लेकर किसान कृषि यंत्रों की मदद से कृषि करने में मदद प्राप्त होगा तथा बेहतर कृषि कर पाने के कारण से किसानों के आय में भी वृद्धि होगा।
मध्य प्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना में इन यंत्रों में छूट मिलेगी
सीड ड्रिल | ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर |
हैप्पी सीडर | रोटावेटर |
पैड़ी ट्रांसप्लांटर | लेजर लैंड लेवलर |
रीपर कम बाइंडर | रेजड बेड प्लांटर |
ट्रैक्टर (20 हॉर्स पावर तक) छोटे | ट्रैक्टर (20 हॉर्सपावर से अधिक) |
मल्चर | स्वचालित रीपर |
मल्टीक्रॉप प्लांट्स | ट्रैक्टर माउंटेड/ऑपरेटेड सप्रेयर |
श्रेडर | मल्टी क्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर |
जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल | रेस्ट बेड प्लांटर विद इंक्लाइंड प्लेट प्लांट एंड शेपर |
सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल | पावर वीडर(इंज चलित 2 बीएचपी से अधिक) |
पावर हैरो | पावर टिलर |
मध्य प्रदेश कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत आने वाले सिंचाई यंत्र
विद्युत पंप सेट | स्प्रिंकलर सेट |
रेन गन सिस्टम | पाइपलाइन सेट |
ड्रिप सिस्टम | डीजल पंप सेट |
कृषि अनुदान योजना स्टेटिक्स
कुल पंजीकृत डीलर | 19598 |
कुल पंजीकृत निर्माता/यंत्र तथा दरें | 448 |
कुल अनुदान जारी (कृषि यंत्र) | 3233 |
पंजीकृत आवेदन (कृषि यंत्र) | 9330 |
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की कुछ मुख्य बातें
- मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना के अंतर्गत अगर आवेदक कोई किसान आवेदन करता है और उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाता है तो उस स्थिति में वह 6 महीने तक आवेदन करने के लिए पत्र नहीं होता है।
- योजना का लाभ किसानों को तभी प्राप्त होता है जब किसान सभी जरूरी पत्रताओं को पूर्ण करता है।
- जब आप एक बार डीलर का चयन कर लेते हैं तो दोबारा डीलर का बदलाव नहीं किया जा सकता है।
- जब आप डीलर को पेमेंट करते हैं तो आपका नेट बैंकिंग, ऑनलाइन ड्राफ्ट, चेक के माध्यम से ही शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। डीलर को नगद राशि में भुगतान नहीं किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना के लिए पात्रता | MP Kisan Anudan Yojana Eligibility
मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए अलग-अलग यंत्र पर अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है जो इस प्रकार से है –
ट्रैक्टर से चलने वाले सभी यंत्र
- कोई भी किसान इस उपकरण को खरीद सकता है लेकिन स्वयं के नाम पर पहले से एक ट्रैक्टर होना जरूरी है।
- वही किसान योजना के अंतर्गत तभी पात्र माना जाएगा जब वह 5 वर्षों के अंतर्गत किसी भी योजना का लाभ नहीं लिया है।
स्प्रिंकलर, ड्रिप सिस्टम, रेनगन, डीजल या विद्युत पंप पर
- इसका लाभ लेने के लिए किसान के पास स्वयं की कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है।
- जिन भी किसानों द्वारा विभाग के द्वारा चलाई गई योजनाओं के साथ वर्षों के अंतर्गत सिंचाई उपकरण का लाभ लिए किए हैं उन्हें अनुदान राशि प्राप्त नहीं मिलेगा।
- यदि आप विद्युत पंप लेते हैं तो उसके लिए आपके पास बिजली कनेक्शन का होना जरूरी है।
ट्रैक्टर पर
- किसी भी श्रेणी के किसान योजना के तहत ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
- इसमें वही किसान पात्र होगा जिन्होंने गत 7 वर्षों में ट्रैक्टर या फिर पावर टिलर पर विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ नहीं लिया है।
- ट्रैक्टर एवं पावर टिलर में से किसी एक पर ही किसानों को अनुदान का लाभ प्राप्त होगा।
स्वचालित कृषि उपकरण पर
- इसमें वही उम्मीदवार योजना के लिए पत्र होगा जिन्होंने 5 वर्षों के अंतर्गत किसी भी योजना का लाभ नहीं लिया हो।
- सीमांत एवं उच्च श्रेणी चाहे आप किसी भी श्रेणी से हो आप उपयुक्त सामग्री को खरीद सकते हैं।
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | MP Kisan Anudan Yojana Important Documents
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- बिजली कनेक्शन प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2024 (पूरी जानकारी)
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना आवेदन कैसे करें? | How to Apply MP Kisan Anudan Yojana
मध्य प्रदेश राज्य का रहने वाला प्रत्येक किसान जो किसान अनुदान योजना के लिए आवेदन करना चाहता है उसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाना होगा। आवेदन की विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं –
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको किसान कल्याण और कृषि विकास के अधिकारी को वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको कृषि यंत्र कृषि अभियांत्रिकी संचालन के नीचे आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
- इसके बाद अगले विकल्प में आपको आवेदन फार्म में बायोमेट्रिक या बायोमेट्रिक के बिना में से किसी एक का चयन करना है।
- फिर आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है और फिर अपना फिंगर देना है या फिर आप अपना ओटीपी वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं।
- इसके पास साथ आपका होम स्क्रीन पर या फिर आपके मोबाइल नंबर के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है जिसकी मदद से आप बाद में आवेदन स्थिति जांच कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना आवेदन स्थिति चेक कैसे करें? | How to Check MP Kisan Anudan Yojana Application Status
मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हुए सभी किसान जिन्होंने Kisan Anudan Yojana के लिए आवेदन कर चुके हैं और वह जो आवेदन की स्थिति जांच करना चाहता है वह नीचे बताएं की स्टेप को फॉलो करें –
- आवेदन स्थिति चेक करने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट में जाने के बाद आपको आवेदन करे पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले विकल्प में आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा इस पेज की में आपको आवेदन की वर्तमान स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके पास साथ आपके सामने फिर से एक नया पेज खुलकर आएगा जहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसको जिसमें आपको आधार नंबर या फिर आवेदन नंबर को भरना है फिर खोजे के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपका आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की सूची कैसे देखें? | How to See LIst MP Kisan Anudan Yojana
- मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना सूची देखने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट में आपको पंजीकृत आवेदनों की सूची का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको विभाग, जिला, ब्लाक, सामग्री, योजना, वर्तमान स्थिति इत्यादि का चयन करना है फिर खोज के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपके सामने आवेदनों की सूची खुलकर आ जायेगा जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।