Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana : दुधारू पशु खरीदने पर मिलेगा 90% का सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा आपको लाभ

You are currently viewing Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana : दुधारू पशु खरीदने पर मिलेगा 90% का सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा आपको लाभ
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand : राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के आय बढ़ोतरी के लिए विभिन्न प्रकार की योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार से झारखंड सरकार द्वारा भी राज्य के किसानों के आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है। उन्हीं योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana) है। राज्य सरकार के इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेती के साथ-साथ पशु पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

झारखंड सरकार के इस योजना के तहत दुधारू पशु खरीदने पर सब्सिडी प्राप्त होता है जिसका लाभ ले कर किसान अपने आय में बढ़ोतरी कर सकता है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना संबंधित सभी जानकारी जैसे योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में बताने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand : Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand
योजना का नाम Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana
किसने शुरू किया? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने
किसे लाभ मिलेगा? राज्य के किसान
योजना का उद्देश्य किसानों की आय को वृद्धि करना
अनुदान राशि 50% से 90% तक
संबंधित विभाग का नाम कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड
बजट 660 करोड़ रुपए
आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लगातार किसानों के आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चलाई जा रही है। उन्हीं में से एक योजना Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana है। झारखंड सरकार के इस योजना के तहत पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी दिया जाता है। योजना का लाभ राज्य के किसानों, विकलांग लोगों, महिलाओं आदि को प्राप्त होता हैं।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के तहत राज्य सरकार के द्वारा 50% से लेकर 90% का सब्सिडी दिया जाता है। झारखंड सरकार ने इस योजना को संचालन करने के लिए 660 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। झारखंड सरकार द्वारा मुर्गी पालन, बकरी पालन, गो पालन जैसे योजना को इसमें शामिल शामिल किया गया है। पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ आसानी प्राप्त कर सकता है।

किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ जमीन पर ₹5000 तक का आर्थिक मदद, जाने कैसे मिलेगा आपको लाभ

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के पीछे झारखंड सरकार का उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana) को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों के आय को बढ़ाना है एवं पशुपालन करने के लिए राज्य के नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन इत्यादि जैसे योजना को शामिल किया गया है। सरकार की तरफ से योजना के तहत सब्सिडी प्रदान किया जाता है।

इस योजना के माध्यम से न केवल पशुपालकों के आय में बढ़ोतरी होगा बल्कि पशुपालकों के जीवन यापन का तरीका भी बदलने वाला है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार पशु खरीदने में असमर्थ होते हैं जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा अच्छी गुणवत्ता वाला पशु खरीदने पर सब्सिडी प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के विशेषताएं | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand Features

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन मुख्य रूप से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड के द्वारा किया जा रहा है।
  • राज्य सरकार के इस योजना के तहत पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान किया जाता है जिसके लिए राज्य सरकार के द्वारा 660 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत झारखंड के जरूरतमंद महिलाओं एवं निराश्रित लोगों को 90% की सब्सिडी पशु खरीदने के लिए दिया जाता है।
  • इसके अलावा अन्य किसानों को योजना के तहत 75% का अनुदान दिया जाता है।
  • महिला किसानों को जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
  • झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थियों को मुख्य रूप से बकरी पालन, बतख पालन, मुर्गी पालन, गो पालन आदि जैसे योजना पर लाभ दिया जाता है।
  • सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह अनुदान राशि लाभुक के बैंक के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Benefits

  • झारखंड सरकार के इस योजना से राज्य के गरीब वर्ग के लोगों का आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।
  • इसके अलावा सरकार की तरफ से योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त कर लोग गुणवत्ता पशु खरीदने के लिए सक्षम हो पाएंगे।
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अलावा अतिरिक्त अन्य जातियों को भी योजना का लाभ प्राप्त होता है जिसमें 75% का अनुदान दिया जाता है।
  • सरकार की तरफ से इस योजना के तहत पशुओं के स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस की सुविधा एवं उच्च गुणवत्ता डायग्नोस्टिक एवं परीक्षण प्रयोगशाला एवं मोबाइल पशु चिकित्सा क्लिनिक शुरू करने का निर्णय लिया गाया है।

स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगा साइकिल खरीदने के लिए ₹4500 तक, जाने कैसे मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Eligibility

  • झारखंड सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ मुख्य तौर पर झारखंड राज्य के रहने वाले मूल निवासी लोगों को ही प्राप्त होगा।
  • सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पशुपालक किसान वर्ग से होना चाहिए।
  • सरकार के इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास सभी ज़रूरी सामग्री जैसे की सही व्यवस्था, पानी इत्यादि की व्यवस्था होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को दिया जाएगा जो सरकार की सभी शर्तों को पूर्ण रूप से पालन करता हो।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Important Documents

झारखंड राज्य करने वाला प्रत्येक किसान जो मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेना चाहता है उसके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे –

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand

झारखंड राज्य का रहने वाला प्रत्येक लाभार्थी जो मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेना चाहता है उसे ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग के कार्यालय में चले जाना है जहां से आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना है।

आवेदन फार्म प्राप्त करने के पश्चात उसको ध्यानपूर्वक भरना है फिर सभी जरूरी दस्तावेज की पर्ची को फॉर्म के साथ संग्रह कर ना है। अंत में अपने फार्म जहां से प्राप्त किया था वहीं जाकर जमा कर देना है। जमा करने के साथ आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगा जिसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है। जमा करने के पश्चात सरकारी कर्मचारियों के द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी सब कुछ सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ प्राप्त हो जाएगा।

तो दोस्तों कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने की पश्चात आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana) के लिए आवेदन कर सकते हैं और दुधारू पशु खरीदने पर अधिकतम 90% का सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन किस राज्य में किया जा रहा है?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन झारखंड राज्य में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत फसल खरीदने पर कितना सब्सिडी प्राप्त होता है?

झारखंड सरकार के इस योजना के तहत दुधारू पशु खरीदने पर अधिकतम 90% का सब्सिडी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा झारखंड सरकार के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ किसे प्राप्त होता है?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का झारखंड राज्य के रहने वाले किसानों को दिया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply