Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Status: झारखंड सरकार दे रही सभी किसानों को 3500 रुपए, जाने कैसे मिलेगा आपको

You are currently viewing Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Status: झारखंड सरकार दे रही सभी किसानों को 3500 रुपए, जाने कैसे मिलेगा आपको
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Status – यदि आप झारखंड राज्य के रहने वाले किसान है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी निकाल कर आ रहा है। बता दे कि झारखंड के 17 जिलों के 158 प्रखंड को सुखाड़ घोषित कर दिया गया है। यानी कि खरीफ फसल 2023 की बुवाई करने वाले किसानों को अब सरकार की तरफ से 3500 रूपए की अग्रिम राशि प्रदान की जाएगी। जिन्होंने 2023 में धान या मक्का की खेती के लिए फसल बीमा करवाया था अब उन सभी को बड़ा लाभ प्राप्त होने वाला है।

झारखंड सरकार के द्वारा Sukha Rahat Yojana के तहत किसानों को 3500 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी जिसमें झारखंड के 17 जिलों के 158 प्रखंडों के किसानों को मुख्य तौर पर लाभ प्राप्त होगा। आज का यह पोस्ट झारखंड राज्य के रहने वाले सभी किसानों के लिए लाभदायक होने वाला है जिसमें हम आपको सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं 3500 रुपए की धनराशि आपको मिलेगी या नहीं इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।

झारखंड सरकार की बड़ी घोषणा, किसानों को मिल रहा 3500 रुपए – Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Status

वर्तमान समय में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य के किसानों के लिए हर संभव मदद किया जा रहा है जिसके लिए सरकार के द्वारा तरह-तरह के योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार से झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों के लिए Sukha Rahat Yojana का संचालन किया जा रहा है जिसमें राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन 2022 में राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया था जबकि 2023 में 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया है। जिसमें अब किसानों को तत्कालीन अग्रिम सहायता राशि के रूप में 3500 रूपए मिलने वाला है। सरकार के द्वारा योजना के तहत किसानों को उस स्थिति में लाभ पहुंचाया जाएगा जब किसान का 33% या उससे अधिक फसल खराब हुआ हो।

वर्तमान समय तक राज्य के 30 लाख से भी अधिक किसान सूखे के चपेट में आ चुके हैं जिसके लिए सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं झारखंड सुखाड़ राहत योजना के तहत 3316789 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। आप मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना स्टेटस चेक कर पता कर सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

झारखंड फ़सल राहत योजना | Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply

झारखंड के केवल इन जिलों के इन प्रखंड के किसानों को लाभ मिलेगा

जिला का नाम सुखाड़ प्रखंड का नाम
दुमका काठीकुंड, मसलिया, रामगढ़, रानेश्वर, दुमका, गोपीकांदर, जामा, जरमुंडी
लोहरदगा सेन्हा, भंडरा, केरौं, कुड़ू, किस्को, लोहरदगा, पेसरार
कोडरमा चंदवा, कोडरमा, सतगावां, डोमचांच, जयनगर, मरकच्चो
लातेहार सरयू, बरवाडीह, लातेहार व मनिका, बालूमाथ, बरियातू, चंदवा, गारू, हेरहंज, महुवाडांड़
पाकुड़ अमरापाड़ा, पकुड़िया
खूंटी कर्रा
जामताड़ा करमांटांड़, विद्यासागर, नारायणपुर, फतेहरपुर, जामताड़ा, कुंडहित, नाला
गोड्डा पत्थरगामा, बोआरीजोर, गोड्डा
गुमला बिशुनपुर, भरनो, डुमरी
धनबाद गोविंदपुर, कालियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, तोपचांची, टुंडी व धनबाद, आगराकुंड, बाघमारा, कतरास, बलियापुर
गिरिडीह धनवार, गावां, गिरिडीह, जमुवा, पीरटांड़ व तिसरी, बगोदर, डुमरी, गांडेय, सरिया, बेंगाबाद, बिरनी, देवरी
हजारीबाग दारू, हजारीबाग, कटकमदाग, केरेडारी, बरही, चलकुसा, इचाक, कटकमसांडी, पदमा व टाटीझरिया, बड़कागांव, बरकट्ठा, विष्णुगढ़, चौपारण, चुरचु
देवघर पालजोरी, सारठ, सोनारायठारी, व सारवां, देवघर, देवीपुर, करौं, मधुपुर, मार्गोमुंडा, मनोहरपुर
चतरा गिद्धौर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, कुंदा, लावालौंग, पत्थलगामा व सिमरिया, इटखोरी, मयूरहंड, प्रतापपुर, टंडवा, चतरा
गढ़वा बरडीहा, भंडरिया, चिनिया, गढ़वा, खरौंधी व संगमा, डंडई, धुरकी, कांडी, केतार, मंझगावां, बड़गड़, भवनाथपुर, बिशुनपुर, डंडा, मेराल, रमकंडा, रमना, रंका, बंशीधर नगर
रांची नामकुम, ओरमांझी, रातू, चान्हो, खेलारी, बेड़ो, बुढ़मू, इटकी, लापुंग, मांडर, नगड़ी
पलामू छतरपुर, हैदरनगर, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, मेदिनीनगर, विश्रामपुर, चैनपुर, नौडीहा, नावाबाजार, नीलांबर-पीतांबरपुर, पांडु, तरहसी, ऊंटारीरोड, हरिहरगंज, मनातू व पड़वा, पांकी, पाटन, पीपरा, रामगढ़, सतबरवा

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ | Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Benefits

  • झारखंड सुखाड़ राहत योजना का लाभ सुखाड़ से प्रभावित किसानों को आर्थिक संकट से उभरने के लिए मिलता है।
  • सरकार की योजना के तहत सुखाड़ से प्रभावित क्षेत्र के किसानों को आर्थिक तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा।
  • सरकार के द्वारा वर्तमान समय में 17 जिलों के 158 प्रखंड के किसानों को 3500 रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • राज्य सरकार के इस योजना के तहत 30 लाख से भी अधिक किसानों को लाभ दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेकर किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा तथा फसल का नुकसान होने पर किसानों का मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगा।
  • इसके अलावा इस योजना के लाभ से किसान कृषि के लिए प्रेरित होगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता | Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Eligibility

  • आपको बता दे कि झारखंड सरकार के द्वारा सुखाड़ से प्रभावित क्षेत्र में शामिल किए गए सभी जिलों के किसानों को मुआवजा राशि के रूप में 3500 रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इसके अतिरिक्त किसानों के जमीन के क्षेत्रफल एवं सर्वे रिपोर्ट के अनुसार राशि किसानों के बैंक खाते में राशि को भेजा जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल सुख से प्रभावित किसान जो झारखंड राज्य के मूल निवासी हैं उन्हें ही लाभ प्राप्त होगा।
  • वही योजना का लाभ किसान को तभी प्राप्त होगा जब किसान का 33% से अधिक फसल बर्बाद हो चुका है।
  • इसके अलावा जिन किसानों ने 2023 में खरीफ फसल बुवाई नहीं की है उन्हें योजना के तहत लाभ के लिए प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना स्टेटस चेक कैसे करें? | How to Check Status Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं Sukha Rahat Yojana के तहत 3500 रूपए की राशि प्राप्त करने के लिए आपका नाम लिस्ट में आना जरूरी है। आप नीचे बताइए जानकारी के आधार पर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं –

  • सूची में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड राज्य फसल राहत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान लॉगिन करें के वकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का नया पेज खुलकर आयेगा जिसको आप अपने मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर से भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • इस पेज में आपको सबसे पहले फसल का मौसम चयन करना है फिर अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर को दर्ज करना है इसके बाद पासपोर्ट को दर्ज करना है।
  • अगर आपको पासवर्ड नहीं पता तो आपको नीचे Reset & Password के ऑप्शन पर क्लिक कर अपने पासवर्ड को फिर से रिकवर कर सकते है।
  • सभी जानकारी डालकर लोगिन करने के पश्चात आपके सामने आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगा।
  • यहां अगर आपका सब कुछ सही है और आपके प्रखंड को सूखा घोषित किया गया है तो आपको 3500 रूपए की राशि जरूर प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना हेल्पलाइन नंबर | Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Helpline Number

यदि आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना स्टेटस चेक करने में किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उस स्थिति में आप किसान कॉल सेंटर नंबर पर कॉल कर अपने समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Helpline Number : 1800 123 1136

महत्वपूर्ण लिंक्स | Important Links

Official Website Click Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel  Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply